फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One compound was fired demonstration march

वन परिसर में जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Tue, 15 Dec 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर। Updated Tue, 15 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
One compound was fired demonstration march

पिछले एक सप्ताह से कार्बेट पार्क के स्वागती कक्ष को हटाने की मांग कर रहे वन कर्मचारियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट ही गया। उन्होंने वन परिसर में विशाल जुलूस निकालने के बाद प्रदर्शन किया। कहा कि समय से मांगें पूर्ण नहीं हुई तो आरपार की लड़ाई को तैयार रहें।

विज्ञापन


जुलूस के बाद वन विश्राम भवन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा सात दिसंबर से वह कार्बेट पार्क के स्वागती कक्ष को अन्यत्र स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। विभाग उनकी मांग को अनसुना कर रहा है। कर्मचारियों ने अब परिसर के बाहर वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने भी हटाने की भी मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने एक स्वर में ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान शेखर तिवारी, वीरेंद्र पांडे, आनंद सिंह रावत, हंसा पांगती, संजय पांडे, मथुरा प्रसाद मावड़ी, आशा गुसाईं, बृजमोहन सिंह रावत, राकेश रत्नाकर, पंकज मंदौलिया समेत अनेक कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। जिसमें पंकज शर्मा संरक्षक, शेखर चंद्र तिवारी अध्यक्ष, बृजमोहन सिंह रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हंसा पांगती महिला उपाध्यक्षा, आनंद सिंह रावत मंत्री, राकेश रत्नाकर संयुक्त मंत्री, धरमपाल सिंह नेगी कोषाध्यक्ष, अनिल चौहान संगठन मंत्री, पंकज मैंदोलिया संप्रेक्षक, नौशाद प्रचार मंत्री निर्विरोध चुने गये। चुनाव सिंचाई विभाग के कर्मचारी महासंघ के सचिव दीवान सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष हरीश चंद्र पपनै की देखरेख में संपन्न हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed