फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One arrested with 72 injections of drug in rudrapur

Rudrapur: नशे के 72 इंजेक्शन के साथ एक दबोचा, धंधे में दो भाई भी शामिल, केस दर्ज

Thu, 21 Dec 2023 10:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 21 Dec 2023 10:51 AM IST
सार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप पुलिस और एएनटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के 72 इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नशे के आदी लोगों को इंजेक्शन महंगे दामों में बेचने की बात कबूली है। 

विज्ञापन
One arrested with 72 injections of drug in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रांजिट कैंप पुलिस और एएनटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के 72 इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नशे के आदी लोगों को इंजेक्शन महंगे दामों में बेचने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी और दो उसके दो भाईयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


मंगलवार की रात पुलिस और एएनटीएफ ने शिवनगर में पीलीकोठी के पास बाइक सवार युवक को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम सतविंदर सिंह उर्फ गेंदू निवासी वार्ड नंबर आठ पीलीकोठी के पास शिवनगर बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से नशे के 72 प्रतिबंधित इंजेक्शन और एक मोबाइल फोन बरामद किया। 
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके भाईयों अमरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह ने इंजेक्शन बेचने के लिए उपलब्ध कराए थे। इस धंधे में होने वाले मुनाफे को वे आपस में बांट लेते हैं। उसने इस धंधे से गाड़ियां और अन्य संपत्तियां खरीदने की बात कही। बताया कि उसका दोस्त विजय विश्वास उर्फ बिरजू नशे के इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया था और वर्तमान में जेल में है। पुलिस ने आरोपी की बाइक सीज करने के साथ ही नशे के इंजेक्शन जब्त कर लिए, साथ ही तीनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी सतविंदर को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed