{"_id":"6583cb154263cb514d0f50c1","slug":"one-arrested-with-72-injections-of-drug-in-rudrapur-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: नशे के 72 इंजेक्शन के साथ एक दबोचा, धंधे में दो भाई भी शामिल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: नशे के 72 इंजेक्शन के साथ एक दबोचा, धंधे में दो भाई भी शामिल, केस दर्ज
Thu, 21 Dec 2023 10:51 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:51 AM IST
सार
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप पुलिस और एएनटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के 72 इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नशे के आदी लोगों को इंजेक्शन महंगे दामों में बेचने की बात कबूली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांजिट कैंप पुलिस और एएनटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के 72 इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नशे के आदी लोगों को इंजेक्शन महंगे दामों में बेचने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी और दो उसके दो भाईयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मंगलवार की रात पुलिस और एएनटीएफ ने शिवनगर में पीलीकोठी के पास बाइक सवार युवक को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम सतविंदर सिंह उर्फ गेंदू निवासी वार्ड नंबर आठ पीलीकोठी के पास शिवनगर बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से नशे के 72 प्रतिबंधित इंजेक्शन और एक मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसके भाईयों अमरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह ने इंजेक्शन बेचने के लिए उपलब्ध कराए थे। इस धंधे में होने वाले मुनाफे को वे आपस में बांट लेते हैं। उसने इस धंधे से गाड़ियां और अन्य संपत्तियां खरीदने की बात कही। बताया कि उसका दोस्त विजय विश्वास उर्फ बिरजू नशे के इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया था और वर्तमान में जेल में है। पुलिस ने आरोपी की बाइक सीज करने के साथ ही नशे के इंजेक्शन जब्त कर लिए, साथ ही तीनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी सतविंदर को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन