{"_id":"694447df815c9da32b0effdd","slug":"on-the-spot-resolution-of-problems-in-the-open-meeting-of-khurpatal-nainital-news-c-238-1-ntl1003-121147-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खुर्पाताल की खुली बैठक में समस्याओं का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खुर्पाताल की खुली बैठक में समस्याओं का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
नैनीताल। ग्राम पंचायत खुर्पाताल में हुई खुली बैठक में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विधायक सरिता आर्या एवं ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए चार लाख रुपये देने की घोषणा की।
विधायक, ब्लॉक प्रमुख समेत जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट की मौजूदगी में हुई बैठक में ग्रामीणों ने मोटर मार्ग, पंचायत भवन निर्माण, खेल मैदान सुधारीकरण की मांग की। ग्रामीणों ने समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, कृषि, स्वास्थ्य, उद्यान, पानी समेत कई अन्य समस्याओं को भी रखा। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों ने पेंशन, राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। तय हुआ कि खेल मैदान ग्रामीणों के लिए हमेशा खुला रहेगा। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने लघु सिंचाई विभाग को गूल की मरम्मत करने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान खुर्पाताल हंसी नेगी ने की। यहां ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा, भारती मेहरा, मनमोहन कनवाल आदि रहे।