फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On the first day, the mother Shailputri was worshiped in the temples, the devotees followed the rules of Kovid 19 and saw the goddess mother.

पहले दिन मंदिरों में हुआ मां शैलपुत्री का पूजन, कोविड 19 के नियमों का पालन कर भक्तों ने किए देवी मां के दर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
On the first day, the mother Shailputri was worshiped in the temples, the devotees followed the rules of Kovid 19 and saw the goddess mother.
नैनीताल के नयना देवी मंदिर में पहले नवरात्र पर दर्शन के लिए लगी भक्तजनों की लंबी कतार। - फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। मंदिरों में सुबह कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों सामाजिक दूरी का पालन करते देवी के दर्शन किए।
विज्ञापन

राजेन्द्र नगर स्थित संतोषी माता के मंदिर में सुबह से ही भक्त मास्क लगाकर दर्शन पूजन के लिए पहुंच गए। जगदंबा नगर में भी भक्तों ने दूर से दर्शन किए। प्राचीन देवी मंदिर में भी भक्तों की लाइन लगी थी। शाम को चार बजे से भजन कीर्तन शुरू हुए।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह देवी मूर्ति को मंगल स्नान, नूतन वस्त्र धारण कराया गया। महालक्ष्मी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन से श्रीराम कथा में बरेली के विरद शर्मा ने कथा वाचन किया। इससे पूर्व सुबह कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। रामपुर रोड स्थित दत्तात्रेय मंदिर में देवी स्तुति की गई। गौलापार स्थित सिद्धपीठ कालीचौड़ मंदिर में भी श्रद्धालु सुबह दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उन्हें प्रसाद भी बांटा गया। इधर, काठगोदाम फिल्टर हाउस स्थित प्राचीन गोल्ज्यू मंदिर में भक्तों ने मां का गुणगान किया और हवन कर देवताओं का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन पंडित कमल भट्ट, आचार्य खेमराज पंत, आचार्य नवीन चन्द्र जोशी की देख रेख में हुआ। कथा वाचक कपिल देव ने कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां भगवती की पूजा अर्चना करता है मां उसकी हर मनोकामना पूरी करती है। अनुष्ठान में यजमान पूरन सिंह भंडारी, प्रताप सिंह जीना, ललित साह, डूंगर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed