फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On the first day of the three-day campaign, 106 school vehicles cut challan, three seized

तीन दिवसीय अभियान के पहले दिन 106 स्कूल वाहनों का कटा चालान, तीन हुए सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
On the first day of the three-day campaign, 106 school vehicles cut challan, three seized
हल्द्वानी। स्कूल बसों में हादसों के मामले सामने आने के बाद भी स्कूल संचालक बेफिक्र होकर बच्चों की जान खतरे में डाल रहे हैं। सोमवार को स्कूल बस में शॉर्ट सर्किट होने के बाद हरकत में आए आरटीओ के प्रवर्तन दलों ने तीन दिवसीय स्कूल वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान 106 वाहनों के चालान काटे तो तीन वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार से आरटीओ प्रवर्तन की कई टीमों ने अलग-अलग जिलों में स्कूल वाहन चेकिंग अभियान चलाया। आरटीओ (प्रवर्तन) नंदकिशोर ने बताया कि मंगलवार को 106 स्कूल वाहनों का चालान किया गया तो वहीं तीन वाहनों को सीज किया गया। नैनीताल जिले में 32 स्कूल वाहनों का चालान काटा गया तो 2 वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले में सर्वाधिक 80 वाहनों पर चालान और एक को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही चंपावत जिले में छह वाहनों का मानकों की कमी के चलते चालान किया गया। बताया कि स्कूल वाहनों का ये विशेष चेकिंग अभियान सात जुलाई तक जारी रहेगा। साथ ही जिस स्कूल के वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है उन्हें नोटिस भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेंडर से रिलीज कराने के बाद भी नहीं कराया था फिटनेस
सोमवार को निर्मला कॉन्वेंट स्कूल की बस में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकलने लगी थीं। यह घटना उस समय हुई थी जब स्कूल बस में बच्चे सवार थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरटीओ कार्यालय ने जांच की तो पता चला कि बस दो साल से सरेंडर थी। 28 अप्रैल 2020 को उसकी फिटनेस समाप्त हो चुकी थी और छुड़वाने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने फीस तो जमा की थी लेकिन फिटनेस नहीं कराई थी। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि स्कूल को नोटिस भेजकर इस बात का जबाव तीन दिन के भीतर मांगा गया है। अगर तीन दिन में स्कूल प्रबंधन की ओर से जवाब नहीं आता है तो मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्कूलों में ही पहुंचकर प्रवर्तन टीम करेगी वाहनों का भौतिक निरीक्षण
मंगलवार को आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने तीन स्कूलों को पत्र भेजते हुए स्कूल वाहनों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। आरटीओ ने बताया कि नैनीताल मार्ग स्थित निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री और सेंट थेरेसा स्कूल के वाहनों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार की सुबह एआरटीओ (प्रवर्तन) और आरआई एक टीम के साथ तीनों स्कूलों में पहुंचकर स्कूल वाहनों की जांच करेंगे साथ ही उनके कागजातों की भी जांच करेंगे। बताया कि किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रवर्तन दल की टीम सड़कों पर दौड़ रहे स्कूल वाहनों का भी निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed