फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On the first day of admission process in MBPG, students thronged, 218 admissions took place

Nainital News: एमबीपीजी में प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन छात्रों की उमड़ी भीड़, 218 प्रवेश हुए

Fri, 07 Jun 2024 05:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 07 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
On the first day of admission process in MBPG, students thronged, 218 admissions took place
एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के पहले ही दिन दाखिला लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विभिन्न संकायों में 218 प्रवेश संपन्न हुए। अब तक एमबीपीजी कॉलेज में 279 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन


एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई छात्र अपने पूरे दस्तावेज लेकर नहीं आ रहे हैं। इस पर उन्हें एक प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर डॉक्युमेंट जमा करने होंगे। अधिकतर छात्रों के पास इंटर की मूल मार्कशीट और टीटी-सीसी आदि नहीं है। वहीं समर्थ पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों को दूर कर लिया गया है। छात्रों के विषय बदलने के साथ ही विभिन्न त्रुटि सुधार आसानी से किए जा सकते हैं। बृहस्पतिवार को बीए प्रथम सेमेस्टर में 132, बीकॉम में 32, बीएससी (पीसीएम) में 34 और बीएससी (जेडबीसी) में 20 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने कहा कि मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं, कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केनोपी लगाकर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने में मदद की।
विज्ञापन




महिला महाविद्यालय में 74 प्रवेश हुए

हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में अब तक 74 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित ने बताया कि प्रवेशार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल 14 जून के लिए खोल दिया गया है। ऐसे में समर्थ पोर्टल से आवेदन कर प्रवेश लिया जा सकता है। अब तक बीए प्रथम सेमेस्टर में 24, बीकॉम में छह, बीकॉम ऑनर्स में तीन, बीएससी (पीसीएम) में 14 और बीएससी जेडबीसी में 27 प्रवेश हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed