फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On the first day, 1419 people were given precautionary dose.

पहले दिन 1419 लोगों को लगाई प्रिकॉशनरी डोज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 1419 people were given precautionary dose.
नैनीताल। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार से प्रिकॉशनरी डोज लगाने का काम शुरू हो गया है। जिले में पहले दिन ही 1419 लोगों को वैक्सीन की प्रिकॉशनरी डोज लगाई गई है। इनमें स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंट लाइन वॉरियर्स व 60 से ज्यादा उम्र के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स व वरिष्ठ नागरिकों को सोमवार से प्रिकॉशनरी डोज लगाना शुरू कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी और अन्य लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। स्टेडियम स्थित टीकाकरण केंद्र में भी तुलनात्मक तौर वैक्सीन लगाने वाले काफी संख्या में पहुंचे, इसमें कई लोग पहली डोज लगाने वाले भी थे।
विज्ञापन

जिले में 1558 किशोरों को लगी वैक्सीन
नैनीताल। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आठवें दिन भी किशोर किशोरियों का टीकाकरण किया गया। सोमवार को जिले में 1558 किशोरों की वैक्सीन लगाई गईं। अब तक 34 हजार से अधिक किशोर किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि जिले में 15 से 17 वर्ष के कुल 69 हजार 272 किशोर किशोरियों को वैक्सीन की डोज लगाई जानी है। बताया कि सोमवार को आठवें दिन जिले में 14 से 17 वर्ष के 1558 किशोर किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई है। बताया कि आठ दिनों में 34 हजार 344 किशोर किशोरियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed