फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   om medical college of roorki student termination get cancelled

ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज रूड़की के चार छात्रों का निष्कासन रद्द

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
om medical college of roorki student termination get cancelled
प्रतीकात्मक फोटो
नैनीताल। हाईकार्ट ने शुल्क वृद्धि के विरोध में आंदोलन कर रहे ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज रूड़की के चार छात्रों का निष्कासन रद्द करते हुए कालेज प्रशासन को उक्त से निर्धारित फीस का आधा वसूल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार हरिद्वार निवासी आदित्य शर्मा और अन्य ने हाईकोर्ट में अपने निष्कासन आदेश को चुनौती देते हुए कहा था कि उनका निष्कासन कॉलेज प्रशासन की ओर से गलत तरीके से किया गया है।
विज्ञापन

याचिका में कहा गया कि मेडिकल कॉलेज द्वारा तय की गई फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद अप्रैल में कॉलेज प्रशासन ने हरिद्वार निवासी और तृतीय वर्ष के छात्र आदित्य शर्मा, पिथौरागढ़ निवासी आकाश अवस्थी, प्रगति जोशी व सुयश को कॉलेज से निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने निष्कासित चारों छात्रों को बहाल करते हुए उनसे निर्धारित से आधी फीस ही वसूल करने के आदेश कॉलेज प्रशासन को दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई के लिए शीतकालीन अवकाश के बाद की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed