फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Older person is being treated for death due to hit by train

इलाज कराने जा रही वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Older person is being treated for death due to hit by train
हंसा पाडे की फाईल फोटो। - फोटो : HALDUCHOD
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। गायत्री शक्ति पीठ के पास रेलवे ट्रैक पार कर रही वृद्ध महिला की बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

हल्दूचौड़ चौकी पुलिस के अनुसार हंसा पांडे (67) पत्नी स्व. रमेश चंद्र पांडे निवासी नारायणपुरम कॉलोनी (बमेठा बंगर केशव) हंसा पांडे हल्दूचौड़ स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज कराने आई थीं। करीब 10:40 बजे किमी संख्या 75/67 के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय मुरादाबाद से काठगोदाम जा रही ट्रेन संख्या 55303 की चपेट में आ गई।

गंभीर रूप से घायल हंसा पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर रेलवे पुलिस और रेेलवे अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला और हंसा पांडे के पुत्र पवन और ललित पांडे भी पहुंचे।
विज्ञापन

चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम परिजनों ने चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed