{"_id":"655e5fe3a79d5b7897083a75","slug":"old-woman-injured-in-leopard-attack-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-1892-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leopard Attack: पहाड़पानी में बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, परिजनों के शोर मचाने पर भागा आदमखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leopard Attack: पहाड़पानी में बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, परिजनों के शोर मचाने पर भागा आदमखोर
Thu, 23 Nov 2023 10:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 10:33 AM IST
सार
पहाड़पानी में बुधवार सुबह आंगन में बैठी तितुली देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए को हमला करता देख परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर से भाग गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल के पहाड़पानी के धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुदुली में बुधवार सुबह आंगन में बैठी तितुली देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए को हमला करता देख परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर से भाग गया। वृद्धा को प्राथमिक इलाज के लिए पदमपुरी अस्पताल ले जाया गया। महिला के पैर पर पंजे के निशान हैं।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएफओ को फोन कर मुआवजा दिलाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए कहा। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा, रमेश टम्टा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को अवगत कराने के भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया है। मुआवजा देने के साथ ही पिंजरा लगाया जाएगा। भीमताल के पांडेगांव के समाजसेवी नितेश बिष्ट ने बताया कि पांडेगांव, भाकर और जंगलियागांव क्षेत्र में तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।