{"_id":"6abd675e423d76acb001635e","slug":"old-disputes-stall-the-new-cricket-leagues-innings-nainital-news-c-337-1-ha11015-137361-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पुराने विवादों ने रोकी नई क्रिकेट लीग की पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पुराने विवादों ने रोकी नई क्रिकेट लीग की पारी
Thu, 01 Oct 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम में पिछले दो क्रिकेट आयोजनों के विवाद के बाद खेल विश्वविद्यालय प्रशासन ने नॉर्दर्न आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एनएसीएल) पर रोक लगा दी है। दिल्ली के आयोजक 26 से 31 अक्तूबर तक यहां आठ राज्यों की टीमों के बीच टी20 मुकाबले कराने की तैयारी में हैं। इसके उद्घाटन पर हरियाणा की गायिका सपना चौधरी को भी आना था।
एनएसीएल के निदेशक दीपक छिल्लर ने बताया कि छह दिवसीय टूर्नामेंट में उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की टीमें शामिल होंगी। इसमें उत्तरी भारत के संगीत, सिनेमा, डिजिटल मीडिया, कला और व्यवसाय क्षेत्र के 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा हैं।
कुल 15 प्रोफेशनल टी20 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। दर्शकों को मैदान एंट्री नहीं मिलेगी। दिन-रात के मुकाबलों में प्रतिदिन तीन मैच होने थे। मैचों के लिए देहरादून में अनुमति मिल गई है लेकिन आयोजकों की पहली पसंद गौलापार स्टेडियम है।
विज्ञापन
32 लाख की ठगी और भुगतान के लिए हो चुका है विवाद
इसी साल फरवरी के पहले सप्ताह में एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीसीएल) में ठगी और फर्जीवाड़े के बाद मैच पहले दिन पुलिस ने मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, मार्च में इरफान पठान, सुरेश रैना, क्रिस गेल और हरभजन सिंह के नाम पर हुई लेजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में भुगतान को लेकर विवाद सामने आया था।
अक्तूबर माह में क्रिकेट आयोजन की अनुमति मांगी गई है। पिछले दो क्रिकेट मैचों में विवाद हुए हैं। आयोजन से विवि के विद्यार्थयों की पढ़ाई और अभ्यास बाधित होगा। इसके चलते एनएसीएल को स्वीकृति नहीं दी गई है। -
-रशिका सिद्दीकी, उप कुल सचिव, खेल विश्वविद्यालय