{"_id":"58a0bda54f1c1b5733d846da","slug":"oklkanda-why-people-always-cheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओखलकांडा के लोगों के साथ हमेशा धोखा ही क्यों!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओखलकांडा के लोगों के साथ हमेशा धोखा ही क्यों!
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
Updated Mon, 13 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखलकांडा क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने कई जगह ओखलकांडा ब्लाक की उपेक्षा को लेकर पोस्टर चस्पा कर दिए। पोस्टरों में न तो प्रिटिंग प्रेस का नाम है और न ही किसी व्यक्ति अथवा संस्था का। मामला संज्ञान में आने के बाद राजस्व विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार सुबह ओखलकांडा ब्लाक के खनस्यू और पतलोट के अलावा आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने जगह-जगह पोस्टर लगे देखे। पोस्टरों का शीर्षक है ‘ओखलकांडा के लोगों के साथ हमेशा धोखा ही क्यों’।
विज्ञापन
पोस्टरों में लिखा गया है कि पतलोट डिग्री कालेज में प्रोफेसरों के पदों का सृजन नहीं। वित्तीय स्वीकृति और भवन की भी स्वीकृति नहीं। यह चुनावी डिग्री कालेज तो नहीं। तहसील में तहसीलदार व अन्य किसी भी पद की वित्तीय स्वीकृति नहीं।
विज्ञापन
तहसील भवन की स्वीकृति नहीं। कहीं यह चुनावी तहसील तो नहीं। इसी तरह पोस्टर में लिखा है कि कौन खा गया गरगड़ी, कालाआगर, गलनी, चमोली, टीमर बड़ौन रोड के डामरीकरण को। पोस्टर किसने लगाए और यह कहां छपे इसका इनमें कहीं कोई उल्लेख नहीं है।
इस संबंध में पूछे जाने पर खनस्यू व पतलोट के पट्टी पटवारी नईम खान एवं पूरन सनवाल ने बताया कि कई जगह पोस्टर लगाए गए हैं और कुछ पोस्टर जगह-जगह रखे हुए भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ओखलकांडा क्षेत्र में उक्त पोस्टर खासे चर्चा का विषय बने हुए हैं।