{"_id":"5984d9764f1c1b5e568b4610","slug":"okhaldunga-ramnagar-road-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से बेतालघाट-ओखलढूंगा-रामनगर रोड बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढहने से बेतालघाट-ओखलढूंगा-रामनगर रोड बंद
अमर उजाला ब्यूरो, बेतालघाट (नैनीताल)।
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
ओखलढूंगा-रामनगर रोड बंद
- फोटो : अमर उजाला
बेतालघाट (नैनीताल)। लगातार हो रही बारिश के चलते बेतालघाट-ओखलढूंगा-रामनगर मोटर मार्ग कटीपाथर नामक स्थान पर सड़क के निचले हिस्से की दीवार टूटने से पूरी तरह बंद हो गया है। इसके चलते इस रूट पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उक्त रोड के बंद होने के कारण विकास खंड के मल्लीसेटी, चांदपुर, खोला, तल्ली सेटी के लोगों को 10 किमी अतिरिक्त चलकर बेतालघाट-गर्जिया मोटर मार्ग से रामनगर जाना पड़ रहा है। वही तल्लीसेटी में सब्जी उत्पादन कर रहे ग्रामीणों को भी अब आठ किमी दूरी तक सिर से सब्जी ढोने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
रामनगर से नजदीकी मार्ग होने के कारण अल्मोड़ा जाने वाले वाहन चालक इसी मार्ग से आना पसंद करते हैं। मार्ग पूर्ण रूप से बंद होने से जहां एक और गांव के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभागीय अधिकारी इस बात को लेकर परेशान हैं कि 23 अगस्त को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के मौके पर डौनपरेवा पहुंचना है। माना जा रहा है कि सीएम के कार्यक्रम से पहले विभागीय अधिकारी उक्त रोड की दशा में सुधार करवा देंगे।
विज्ञापन