फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Oil leakage from petrol pump, explosion in drain

Nainital News: पेट्रोलपंप से हुआ तेल का रिसाव, नाली में धमाका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Oil leakage from petrol pump, explosion in drain
हल्द्वानी। काठगोदाम कॉलटैक्स स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह नाली में अचानक धमाके से आग लग गई। इससे आसापस के लोगों की भीड़ जुट गई, देखा तो नाली में आग लगी थी। लोगों व दुकानदारों ने आग पर काबू पाया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने एहतियात पूरी नाली में फोम फायर एक्सस्टिंग्यूशर का छिड़काव किया। तब लोगों ने चैन की सांस ली। पता चला कि पंप से तेल रिसाव होने के कारण नाली में आग लगी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, काठगोदाम कॉलटैक्स तिराहा के पास चेतन बल्यूटिया का पेट्रोल पंप है। शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे पंप के मैनेजर आशुतोष रावत का फोन आया। बताया कि पंप के पास नाली में आग लग गई है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। वहां आसपास के दुकानदार और क्षेत्रवासी आग बुझाने में जुटे थे। अग्निशमन विभाग की टीम ने नालियों में फोम फायर एक्सस्टिंग्यूशर का छिड़काव किया जिससे आग आगे न बढ़ सके। काठगोदाम थाना इंचार्ज प्रमोद पाठक ने बताया कि पंप का एक अंडरग्राउंड पाइप नाले में डाला गया था। पंप से तेल का रिसाव हो रहा था। इस कारण पानी में आग लगी। उन्होंने तत्काल पेट्रोल पंप को बंद कराया। इसी बीच भारत पेट्रोलियम के टेक्नीशियन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पंप की मशीनें खोलकर लीकेज सही किया। तब तक पंप बंद कर दिया गया। पंप मालिक चेतन बल्यूटिया ने बताया कि पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड से पानी निकासी का पाइप नाली की ओर जा रहा है। पाइप लीक होने के कारण पेट्रोल नाली में चला गया था। तकनीकी टीम ने इसे सुधार दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed