{"_id":"6a76344ee378f650e40a897e","slug":"officials-must-address-the-problems-of-disaster-affected-areas-madan-kaushik-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-9100-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याएं दूर करें अधिकारी : मदन कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याएं दूर करें अधिकारी : मदन कौशिक
Sat, 08 Aug 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
भीमताल में आपदा प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में संबोधित करते आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक। संव
भीमताल (नैनीताल)। आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर उन क्षेत्रों में हुए नुकसान को दूर करने निर्देश दिए हैं। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला में मंत्री कौशिक ने कहा कि आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाकर आधुनिक तकनीक को भी अपनाया जा रहा है। आपदा क्षेत्र से सभी विभागों, एजेंसी और संगठनों को लगातार जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में आपदा से निपटने के लिए पूरे प्रयास किए गए हैं। उन्होंने नैनीताल जिले में भूस्खलन जोन में सुधारीकरण, बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों को भी जल्द-से-जल्द सही कराने को कहा। नैनीताल की विधायक सरिता आर्या ने बलियानाला, आलूखेत, भूमियाधार क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या जल्द हल कराने को कहा। दायित्वधारी भावना मेहरा ने भीमताल कुआंताल में बरसात के समय मलबा आने से लोगों को होने वाली समस्या का निस्तारण करने की मांग की।
राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य आपदा प्रबंधन को लेकर जिले में सभी विभागों के मध्य आपसी सामंजस्य बनाकर आपदा के प्रति सजग रहना है। लेफ्टिनेंट कर्नल (सेनि.) रघुवीर सिंह भंडारी ने आपदा के दौरान त्वरित कार्रवाई, खोज, बचाव और प्रबंधन को लेकर जागरूक किया। आपदा अपर सचिव प्रकाश चंद्र और डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को आपदा से बचाव और राहत को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ डॉ. पीडी माथुर, डॉ. वेदिका पंत और निखिल पुनिया ने भी जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, मनोज भट्ट, अनिल चनौतिया, दिनेश सांगुड़ी, मीनाक्षी भगत, गौतम मटियाली आदि मौजूद रहे। संवाद