फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Officials listened to the problems of villagers in Kukna

Nainital News: अधिकारियों ने कुकना में ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

Fri, 05 Apr 2024 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 05 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Officials listened to the problems of villagers in Kukna
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुकना में बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं को हल करने का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने शनिवार को सीडीओ के साथ बैठक के बाद ही फैसला लेने की बात कही है।
विज्ञापन


पूर्व ग्राम प्रधान मदन नौलिया ने बताया कि पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने पशु प्रसार अधिकारी की व्यवस्था करने, कुकना में पशु सेवा केंद्र खोलने को लेकर कार्यवाही की बात कहीं। शिक्षा विभाग से कैड़ागांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का उच्चीकरण करने, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की गई। साथ ही लघु सिंचाई विभाग की ओर से सिंचाई के लिए योजनाओं की स्वीकृति की जानकारी दी गई। नौलिया ने बताया कि शनिवार को सीडीओ और सभी विभागों के साथ ग्रामीण बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान बीईओ सुलोहिता नेगी, ललित कुमार, प्रकाश वर्मा, डॉ. रिजवाना, अरुण कुमार लोशाली, विनोद भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed