{"_id":"685db53385faa4287a024267","slug":"officers-submitted-joint-investigation-report-accident-haldwani-news-c-337-1-ha11002-123033-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अफसराें ने डीएम को सौंपी हादसे की संयुक्त जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अफसराें ने डीएम को सौंपी हादसे की संयुक्त जांच रिपोर्ट
Fri, 27 Jun 2025 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। फायर स्टेशन के पास बुधवार को एक कार के नहर में गिर जाने से एक नवजात समेत चार लोगों की मौत के मामले में अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अपनी संयुक्त रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। रिपोर्ट में दुर्घटनास्थल पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने की बात कही गई है। साथ ही कुछ इंतजाम करने की सिफारिश भी कही गई है।
दुर्घटना के बाद बुधवार शाम एसडीएम रविंद्र शाह, एआरटीओ जितेंद्र सांगवान और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रत्युश सिंह ने दुर्घटना का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण की संयुक्त रिपोर्ट में बताया गया कि दुर्घटनास्थल के आसपास सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए है। एक तो दुर्घटनास्थल पर दृश्यता स्पष्ट नहीं है। मौके पर क्रैश बैरियर नहीं थे। न ही डेलीनेटर लगाए गए थे। रिपोर्ट में तात्कालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के उपाय करने की जरूरत बताई गई है।
सुझाए गए तात्कालिक उपाय
1. डेलीनेटर लगाए जाएं।
2. रंबल स्ट्रिप लगाएं।
3. स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।
-- -- -- --
दीर्घकालिक उपाय
1. नहर को कवर किया जाए।
2. क्रैश बैरियर लगाए जाएं।