{"_id":"648cbf24e19acb36430fd31a","slug":"officers-should-inspect-the-place-marked-for-the-schemes-haldwani-news-c-8-1-hld1006-168992-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के लिए चिह्नित जगह का निरीक्षण करें अधिकारी : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के लिए चिह्नित जगह का निरीक्षण करें अधिकारी : कमिश्नर
Sat, 17 Jun 2023 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
- सर्किट हाउस में अमृत उपयोजना को लेकर हुई समीक्षा बैठक
- हल्द्वानी में इनर और आउट रिंग रोड प्रस्तावित की गई है
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि अमृत उपयोजना के तहत इनर व आउटर रिंग रोड समेत कई योजनाएं प्रस्तावित हैं। अब संबंधित विभाग के अधिकारी उन जगहों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे जिस इलाके के लिए योजना चिह्नित की गई हैं।
यह निर्देश कुमाऊं कमिश्नर ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में प्रस्तावित योजनाओं का ड्राफ्ट नियोजन विभाग ने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से कुमाऊं के मुख्य द्वार और व्यवसायिक केंद्र हल्द्वानी के ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए इनर व आउटर रिंग रोड प्रस्तावित की जा रही है जिसका लोनिवि की ओर से स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन किया जाएगा। पर्यावरण दृष्टिकोण से हरित क्षेत्र का भी विकास किया जाएगा जिससे यहां के निवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। मंडलायुक्त ने कहा कि विभागों द्वारा चिह्नित भूमि के सत्यापन के बाद एक माह में योजना को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में प्रस्तावित किया जाएगा। योजना के पारित होने के बाद जनसुनवाई कर आपत्तियों को निस्तारित कर शासन को भेजा जाएगा। बैठक में डीएफओ संदीप कुमार, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी हरबंस सिंह, आरटीओ संदीप सैनी, महाप्रबंधक केएमवीएन एपी बाजपेई, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
2041 के हिसाब से योजना बने
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि वर्ष-2041 को ध्यान में रखते हुए शहर के सुनियोजित विकास के लिए योजना तैयार की जा रही है। इस महानगर योजना में गौलापार, बरेली रोड, रामपुर रोड का क्षेत्र शामिल है। इसका मुख्य उद्देश्य सुनियोजित विकास के माध्यम से शहर को बेहतर सड़क, परिवहन व्यवस्था, अस्पताल, आईएसबीटी आदि जैसी सुविधाओं से लैस करने के साथ ही जाम, पार्किंग जैसे अन्य समस्याओं से निजात दिलाना है। महानगर योजना में नगर निगम के 60 वार्ड और 174 गांव शामिल हैं। 174 गांव में हल्द्वानी तहसील के 128, लालकुआं के 44 और नैनीताल के दो गांव शामिल हैं।