फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Officers keeping problems pending are not well: CM

समस्याएं लंबित रखने वाले अधिकारियों की खैर नहीं: सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Officers keeping problems pending are not well: CM
नैनीताल के पंत पार्क में अभिवादन के दौरान कार्यक्रम स्थल को जाते सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनसमस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराने की दिशा में काम करें। अधिकारी किसी भी समस्या को बेवजह लंबित न रखें। समस्याओं को लंबित रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नैनीताल क्लब में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चौकी से लेकर कोतवाली तक आने वाली समस्या का अपने स्तर पर समाधान करें। यदि निचले स्तर की समस्याएं उच्च स्तर तक आएंगी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएम ने सड़कों को 15 सितंबर तक गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए। हल्द्वानी के मेयर डॉ.जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला की मांग पर नगर निगम की आंतरिक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को दिए। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को कैंची धाम में पार्किंग निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। वनभूमि हस्तांतरण मामलों में एक बार ही सभी आपत्तियों का निस्तारण कराने के लिए कहा। बैठक में प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, अनिल कपूर डब्बू, मंडलायुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ.संदीप तिवारी, केएमवीएन के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह भंडारी, सीएमओ डॉ.भागीरथी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed