फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Off Road and Adventure

आफ रोड एवं एडवेंचर ड्राइविंग के शौकीन को मिलेगा ट्रैक

Sun, 17 May 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 17 May 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Off Road and Adventure

आफ रोड एवं एडवेंचर ड्राइविंग का शौक रखने वालों के लिए खुशखबरी है। कुमाऊं आफ रोडर्स क्लब और दिल्ली के बोफास क्लब के बीच अनुबंध हो गया है। आफ रोड ड्राइविंग के शौकीन अब उत्तराखंड के बाहर भी बोफार्स क्लब की मदद से लंबी यात्राएं कर सकेंगे। अनुबंध होने के साथ दोनों ही क्लबों ने मोर्डिफाई एवं स्पोर्ट्स कारों से शनिवार से कुमाऊं में चार दिनी आफ रोड रैली शुरू कर दी है। क्लबों के अध्यक्षों के मुताबिक एडवेंचर और आफ रोड ड्राइविंग के लिए उत्तराखंड सबसे मुफीद जगह है।

विज्ञापन


हिमाचल, लद्दाख और जम्मू में एडवेंचर और आफ रोड ड्राइविंग का जबर्दस्त क्रेज है, लेकिन उत्तराखंड में आफ रोड एवं एडवेंचर ड्राइविंग के लिए बाहरी लोग आने से बचते हैं। बाहरी लोगों को उत्तराखंड के भौगोलिक जानकारी नहीं है। उत्तराखंड में आफ रोड और एडवेंचर ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए कुमाऊं आफ रोडर्स क्लब का 14 दिसंबर 2014 को गठन हुआ है। क्लब अध्यक्ष विकास किरौला के मुताबिक उनका मकसद लद्दाख, हिमाचल और जम्मू की तरह उत्तराखंड में भी एडवेंचर और आफ रोड ड्राइविंग से पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


क्लब ने दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के एडवेंचर और आफ रोड ड्राइविंग क्लबों से संपर्क किया है। इसी के बाद दिल्ली के बोफास क्लब से हाथ मिलाया है। शनिवार को बोफास क्लब की टीमें मोर्डिफाइड जीपों और स्पोर्ट्स कारों के साथ हल्द्वानी पहुंचे। नैनीताल रोड में दिल्ली से पहुंची टीमों का कुमाऊं आफ रोडर्स क्लब सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। दिल्ली बोफास क्लब के अध्यक्ष पंकज कपूर ने कहा कि उत्तराखंड एडवेंचर और आफ रोड ड्राइविंग के लिए सबसे बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालदम तक जाएगी रैली
दोनों ही क्लबों की संयुक्त एडवेंचर और आफ रोड रैली शनिवार से शुरू हो गई। रविवार को यात्रा भवाली होते हुए अल्मोड़ा पहुंचेगी। वहां से ग्वालदम और गढ़वाल के लिए जाएगी। रैली अभी चार दिनों के लिए है।


हल्द्वानी में बनेगा आफ रोड ट्रैक
आफ रोड ड्राइविंग के शौकीनों के लिए हल्द्वानी में ट्रैक बनाया जाएगा। कुमाऊं आफ रोडर्स क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली बोफास का राजस्थान में 28 एकड़ में आफ रोड ट्रैक बना है। इसी तरह हल्द्वानी एवं आसपास में ट्रैक बनाने के लिए लीज पर जमीन ली जाएगी।

कुमाऊं क्लब से जुड़े 25 सदस्य
कुमाऊं क्लब के अब तक 25 सदस्य हैं। सदस्यों की आजीवन फीस 15 हजार रुपए है, जबकि दिल्ली क्लब से छह हजार सदस्य जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed