फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Odisha players won 65 percent medals

ओडिशा के खिलाड़ियों ने जीते 65 फीसदी मेडल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Odisha players won 65 percent medals
नैनीताल। शैलेहॉल में हुई 20वीं नेशनल तेंशिंकान कराटे प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में ओडिशा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर 65 फीसदी मेडल अपने नाम किए।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता समापन अवसर पर रविवार को 14-15 वर्ष कैटेगरी के बालिका वर्ग में उत्तराखंड की वसुंधरा प्रथम, ओडिशा की निशा द्वितीय, वान्या राठौर और लोमालय पटनायक तृतीय रहीं। 16-17 कैटेगरी में ओडिशा की सुभ्रा सुलांगना पहले, चंडीगढ़ की तनिष्का शर्मा दूसरे, ओडिशा की ही जारुशा हेल और वर्षा पंवार तीसरे, बालक वर्ग में ओडिशा के अनीस चौधरी प्रथम, दिल्ली के आदित्य यादव द्वितीय, उत्तराखंड के यश और ओडिशा के दानिश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा कुमिते सीनियर बालिका 50 किग्रा भार वर्ग में ओडिशा की निशिता, चंडीगढ़ की वान्या, आराध्या, जूनियर बालिका 50 किग्रा में उत्तराखंड की वर्षा पंवार, यूपी की हर्षिता, ओडिशा की जरुषा, 55 किग्रा में उत्तराखंड की वसुंधरा, यूपी की दिशा, ओडिशा की लोमाली, जूनियर बालिका 55 किग्रा में दिल्ली की कृति, ओडिशा की कृतिका भोला, दीपम ज्योति, जूनियर 55 किग्रा ओडिशा की रनुस्मिता, चंडीगढ़ की तनिष्का, गुजरात की कन्वी परमार क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed