फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Obstacle.If, e-rickshaws will now license

अड़चन दूर, अब बनेंगे ई- रिक्शा के लाइसेंस

Thu, 21 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 21 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से ई-रिक्शा चालकों के लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया लटकी थी। नियमों के तकनीकी पेच के चलते लाइसेंस नहीं बन रहे थे, पर अब परिवहन मुख्यालय ने तत्काल प्रभाव से लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी आरटीओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


ई- रिक्शा संचालन के लिए मोटर वाहन अधिनियम में कई छूट दी गई हैं। इसमें लाइसेंस भी है। व्यवसायिक लाइसेंस के लिए चालकों को आठवीं पास होना चाहिए, लेकिन इसमें शैक्षिक योग्यता के मापदंड, आवेदक के पास एक साल पुराना निजी लाइसेंस की शर्त थी। इसके अलावा टैंपो से लेकर ट्रक, बस जैसे बड़े वाहन चलाने के लिए मान्यता प्राप्त मोटर ट्रेनिंग स्कूल से 25 दिन का प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र की जरूरत होती थी, पर इसमें यह छूट भी दी गई है।
विज्ञापन


10 दिन का प्रशिक्षण और ई-रिक्शा बेचने वाले डीलर या सोसाइटी के माध्यम से जारी प्रमाण पत्र को मान्यता दी गई थी। पर अब परिवहन मुख्यालय ने इन तमाम छूटों का उल्लेख करते हुए तत्काल प्रभाव से ई- रिक्शा चालकों का लाइसेंस बनाने का निर्देश दिया है। इस संबंध में अपर परिवहन आयुक्त का पत्र सभी आरटीओ कार्यालय को भेजा गया है। ऐसे में जल्द ही लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर स्थिति साफ नहीं
हल्द्वानी। अभी तक मोटर ट्रेनिंग स्कूल से प्रशिक्षण लेने के मानक और नियम तय हैं। ट्रेनिंग देने वाला वाहन कैसा होगा, उसका रंग कैसा होगा सब तय होता है। इसमें ट्रेनर को आईटीआई पास होने जैसे नियम हैं। इसके अलावा प्रमाण पत्र भी आरटीओ कार्यालय से जारी होता है। पर ई रिक्शा लाइसेंस के मामले में  ट्रेनर, वाहन आदि को लेकर स्थिति साफ नहीं थी, जिसके चलते मामला लटका हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed