{"_id":"641b4b36562d1ad22c089e14","slug":"nsui-welcome-state-president-nainital-news-c-8-1-90256-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही दी जाएगी जिम्मेदारी : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही दी जाएगी जिम्मेदारी : नेगी
Thu, 23 Mar 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राज्य अतिथि गृह में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी और बार काउंसिल अध्यक्ष व पूर्व सांसद डाॅ. महेंद्र सिंह पाल का स्वागत किया। नेगी ने कहा कि संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही पद दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र पाल ने कहा कि भर्ती घोटालों को लेकर जरूरत पड़ने पर अब हाईकोर्ट की शरण ली जाएगी। वहीं नेगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन में पद पाने के लिए धरातल पर कार्य करने होंगे। साथ ही संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कहा कि आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता वार्ड व बूथ स्तर पर तैयारी शुरू कर लें। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, हिमांशु पांडे, डॉ. रमेश पांडे, मुकेश जोशी, विनोद तिवारी, मुन्नी तिवारी, कमलेश तिवारी, सूरज पांडे मौजूद रहे।