{"_id":"63a0aca8e1d92e00ed72eab4","slug":"nsui-suraj-from-mbpg-rinki-president-candidate-from-mahila-mahavidyalaya-haldwani-news-hld4858466172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एनएसयूआईः एमबीपीजी से सूरज, महिला महाविद्यालय से रिंकी अध्यक्ष प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एनएसयूआईः एमबीपीजी से सूरज, महिला महाविद्यालय से रिंकी अध्यक्ष प्रत्याशी
विज्ञापन
हल्द्वानी में महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई से रिंकी व एम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज से सूरज भट्ट एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी होंगे। सोमवार को विधायक सुमित हृदयेश ने अपने आवास पर एनएसयूआई से एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। संगठन से लंबे समय से जुड़े संजय जोशी को टिकट नहीं मिला है। संजय की जगह कुछ समय पूर्व ही एनएसयूआई में शामिल हुए सूरज को टिकट दिया गया है। संजय को अगले साल के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए रिजर्व रखा गया है। इस दौरान विधायक हृदयेश ने संजय को गले लगाकर अगले साल संगठन से टिकट देने का भरोसा दिलाया। उत्तराखंड इंचार्ज अक्षय लाकरा की ओर से जारी पत्र में सूरज को अधिकारिक तौर पर अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है। सोमवार को संगठन ने सूरज को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। पांच वर्षों से संगठन के लिए कार्य कर रहे संजय को इस बार टिकट नहीं मिला है। संजय ने बताया वह संगठन से पांच वर्षों से जुड़े हैं। संगठन का निर्णय उन्हें मान्य है। उन्होंने कहा कि वह संगठन से एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी सूरज का समर्थन करेंगे।
एकजुट है संगठन, मजबूती से लड़ेंगे चुनाव: सुमित
हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि संगठन में टिकट को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। संगठन के कार्यकर्ता एकजुट होकर मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर गए हैं। कहा कि संजय जोशी ने सूरज भट्ट को समर्थन दिया है। संजय लंबे समय से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। हम पूरी मेहनत से संगठन प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे।
एनएसयूूआई: महिला डिग्री कॉलेज से रिंकी होंगी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी
विधायक सुमित हृदयेश ने महिला डिग्री कॉलेज के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। एनएसयूआई से रिंकी को अध्यक्ष, आयूषी सिंह को उपाध्यक्ष, हरिप्रिया राणा को सचिव, उम्रा सैफी को उपसचिव, बबीता पिमोली को कोषाध्यक्ष, रिंकी बिष्ट को सांस्कृतिक सचिव, आकांक्षा बगड़वाल को विवि प्रतिनिधि, बबीता बिष्ट को कला संकाय और रिया पडलिया को वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि प्रत्याशी बनाया गया है।

हल्द्वानी में महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई से रिंकी के न?
विज्ञापन