{"_id":"68cf186edcf23febf1091a25","slug":"nsui-lags-behind-in-fielding-candidates-abvp-puts-in-electoral-efforts-haldwani-news-c-8-1-hld1044-640144-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रत्याशी उतारने में पिछड़ी एनएसयूआई, एबीवीपी ने लगाया चुनावी जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रत्याशी उतारने में पिछड़ी एनएसयूआई, एबीवीपी ने लगाया चुनावी जोर
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के साथ ही इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में भी एबीवीपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जबकि एनएसयूआई प्रत्याशी चयन की लड़ाई में पीछे रह गई। एबीवीपी के उम्मीदवारों ने जहां चुनावी तैयारी तेज कर दी है वहीं एनएसयूआई खुद को प्रत्याशी चयन की बैठकों तक ही सीमित रख पाई है। अब नवरात्र में प्रत्याशी का नाम सामने आने की बात कही जा रही है।
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनावी रण सज चुका है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने अभिषेक गोस्वामी को उम्मीदवार बनाने के बाद शनिवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में भी विभिन्न पदों पर अपने उम्मीदवार फाइनल कर दिए। एबीवीपी के जिला संयोजक धीरज गड़कोटी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मीनाक्षी पंत जबकि उपाध्यक्ष पद पर दीक्षा मेहरा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार सचिव पद पर प्रियंका डालाकोटी, उप सचिव पर यामिनी नगदली, सांस्कृतिक सचिव पर ऋषिका, कोषाध्यक्ष पर खुशी बोरा, विवि प्रतिनिधि पर निष्ठा आर्या, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर भावना और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर पूजा को अपना उम्मीदवार बनाया है। उधर रामनगर और नैनीताल में भी एबीवीपी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर चुनाव में बढ़त बना ली है।
-- -- -- -- -- -- -- -
कोट
एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार हैं। ऐसे में चयन में देरी हो रही है। दोनों मजबूत उम्मीदवार हैं। पार्टी की बैठक में इन नामों पर चर्चा हुई है। अभी कोई भी नाम फाइनल नहीं है। जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विवेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई