फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NSUI hit the ground, then battered ABVP

एनएसयूआई ने मारा मैदान, एबीवीपी फिर पस्त

Sun, 04 Oct 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Sun, 04 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के देवेंद्र नेगी की जीत के अलावा छात्रसंघ के दूसरे पदों पर प्रत्याशियों ने रोचकपूर्ण मुकाबले में विजय हासिल की है।

विज्ञापन


चुनाव में सर्वाधिक वोटों से जीत हासिल करने वालों में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित ने रिकार्ड बनाया है। रोहित को 3635 वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील जोशी मात्र 831 वोटों पर ही सिमट गए।
विज्ञापन


शनिवार को एमबीपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव पर राजनैतिक दलों के अलावा शहरभर के लोगों की निगाहें लगी हुई थीं। देर रात चुनाव परिणाम की घोषणा हुई एनएसयूआई की बांछें खिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई ने जीत की जो रणनीति बनाई थी उसमें एनएसयूआई को सफलता जो मिल गई। अध्यक्ष पद प्रत्याशी देवेंद्र नेगी को 2576 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी प्रत्याशी विकास सिजवाली को 2234 वोट मिले।

 उपाध्यक्ष (छात्र) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी रोहित ने 2804 वोटों से सुनील जोशी को हराया है। रोहित को 3635 वोट और सुनील को 831 वोट प्राप्त हुए।

छात्रा (उपाध्यक्ष) पद पर  अंजलि सिंह ने प्रतिद्वंद्वी सोनिया रावत को 1034 वोटों से हराकर सीट पर कब्जा कर लिया। अंजलि को 2675, सोनिया रावत को 1641 और काजल रावत को 189 वोट मिले।

सचिव पद पर दिवेश तिवाड़ी ने 126 वोटों से विक्रम रावत को पराजित किया। दिवेश को 2327 वोट और विक्रम को 2201 वोट प्राप्त हुए।

संयुक्त सचिव पद पर भी कड़ा मुकाबला हुआ। जगजीत सिंह ने 774 वोटों से दीपक सिंह बिष्ट को पराजित किया है। जगजीत को 2738 वोट और दीपक को 1964 वोट प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर मोहित कुमार (बीकॉम) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रकाश पांडे को 999 वोटों से हराया। मोहित को 1759, प्रकाश को 760, विक्रम कोरंगा को 516, मोहित कुमार (बीए) 168, एकता पांडे को 68, कविता मेहरा को 69 वोट मिले।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ममता भोज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी खीमा नंद बिनवाल को 108 वोटों से पराजित किया है।

ममता भोज को 1529, खीमा नंद बिनवाल को 1421 वोट मिले, जबकि कमल सिंह जंतवाल को 752 और दीप चंद्र जोशी को 613 वोट प्राप्त हुए।

 कला संकाय प्रतिनिधि पद पर 478 वोट पाकर तालिब हुसैन विजयी रहे। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर बृजेश बजेठा 682 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की जबकि वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर 161 वोट पाकर अंजलि दिगारी ने जीत हासिल की है।


चुनाव परिणाम की घोषणा रात करीब दस बजे मुख्य चुनाव अधिकारी डा. डीसी पंत और प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी ने की। इस दौरान एडीएम आरडी पालीवाल, सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, एसपी सिटी यशवंत सिंह, निर्वाचन अधिकारी डा. डीएस कुंवर, डा. वाईसी सिंह, चीफ प्राक्टर डा. आरएस भाकुनी, डा. एचएस भाकुनी, डा. भुवन जोशी, डा. एपी सिंह, डा. नवीन भगत, डा. महेश कुमार, डा. हेमंत शुक्ला, डा. बीआर पंत, डा. एआर अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed