फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now you will get 750 rupees for buying silence boxes

Nainital News: मौन बक्से खरीदने के लिए अब मिलेंगे 750 रुपये

Mon, 14 Apr 2025 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 14 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now you will get 750 rupees for buying silence boxes
भीमताल (नैनीताल)। प्रदेश भर के मौन पालकों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने मौन बक्से खरीदने के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 750 रुपये कर दी है। इससे सेब बागानों में उत्पादन बढ़ाने के लिए मौन बक्सों से माध्यम से पर-परागण कराने में भी मदद मिलेगी जिससे कि सेब की अच्छी पैदावार होगी।
विज्ञापन

-
सेब के फूल खिलने तक रखे जाते हैं मौनबक्से सेब के बागानों में सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए मधमुक्खियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मधुमक्खियों के बक्सों को सेब के बागानों में तब रखा जाता है जब सेब का फूल खिलने लगता है। मधुमक्खियां फूलों से पराग इकट्ठा कर प्राकृतिक पर-परागण में मदद करती है, जिससे फलों की पैदावार में वृद्धि होती है।
विज्ञापन


25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ती है उत्पादकता
सशक्त मौशवंशो (मधुमक्खियों) के बक्सों को सेब के बगीचों में रखने से सेब की फल उत्पादकता 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ती है। सेब के आकार में एकरूपता आती है और साइज भी अच्छा रहता है। इसके चलते किसान को बाजार में उचित दाम मिलते हैं। जिले में करीब 25 से 30 हेक्टेयर सेब के बागानों में मधुमक्खी के बक्से रखे जा रहे हैं। धानाचूली, पहाड़पानी, रामगढ़, मुक्तेश्वर, सतबूंगा, हरतोला, नथुवाखान, प्यूड़ा आदि क्षेत्र में मौन बक्से रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट
मौन पालकों को पर-परागण के लिए अब 750 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि सेब के बागानों में मौन बक्सों को रखकर पर-परागण तैयार कर सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए दी जाएगी। इससे मौन पालकों और सेब उत्पादक किसानों को लाभ होगा। - भावना जोशी पंत, वरिष्ठ कीटविद/उपनिदेशक, राजकीय मौन पालन केंद्र, ज्योलीकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed