Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now you can do booking related work till 8 pm

Nainital News: अब रात आठ बजे तक कर सकेंगे बुकिंग संबंधी काम

Wed, 22 Oct 2025 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 22 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Now you can do booking related work till 8 pm
फोटो- 21 एचएलडी 03- डाकघर में छात्रों तक पहुंचाने को रखीं यूओयू की पुस्तकें। स्रोत: संवाद
हल्द्वानी। ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार सहित अन्य अवकाश के दिन प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट एवं पार्सल बुकिंग का समय बढ़ा दिया गया है। प्रवर अधीक्षक के निर्देश यह निर्णय लिया गया है। लोग पर सुबह 9:30 से रात आठ बजे तक बुकिंग संबंधी काम कर सकेंगे।
विज्ञापन

सहायक डाक अधीक्षक पीसी पांडे ने बताया कि सॉफ्टवेयर अपडेशन से हुई परेशानी के बाद अन्य दिनों के साथ ही अवकाश के दिनों में प्रधान डाकघर को खोलने का फैसला लिया गया था। पहले शाम चार बजे तक ही बुकिंग की सुविधा दी जाती थी। अब उसे चार घंटे बढ़ा दिया गया है। इसके लिए एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। इससे लोगों को लाभ मिलेगा साथ ही डाकघरों में भीड़ का दबाव कम होगा।
विज्ञापन


==
डाकघर में लगा तीन सौ किताबों का ढेर
हल्द्वानी। रविवार और सोमवार को अवकाश के चलते प्रधान डाकघर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के छात्रों की किताबें वितरित नहीं हो सकीं। इससे कार्यालय में करीब 300 किताबों के पैकेट का ढेर लग गया। प्रभारी पोस्ट मास्टर दया पांडे ने बताया कि किताबों के वितरण का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यूओयू की ओर से अभी पांच सौ किताबें और आनी हैं। इसके लिए प्रत्येक छात्र तक समय से किताबें पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके चलते सोमवार को दीपावली के दिन भी दो घंटे के लिए कार्यालय को खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो- 21 एचएलडी 03- डाकघर में छात्रों तक पहुंचाने को रखीं यूओयू की पुस्तकें। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed