फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now the police will counsel addicts

अब पुलिस करेगी नशेड़ियों की काउंसलिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Now the police will counsel addicts
आईजी अजय रौतेला। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। आईजी अजय रौतेला ने कहा कि नशे की लत में गिरफ्त हो चुके युवाओं की पुलिस काउंसलिंग कराएगी। उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजी रौतेला बृहस्पतिवार को वर्चुअल माध्यम से मासिक अपराध समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं को कमजोर कर रहा है। नशे की गिरफ्त में आए युवाओं की मनोचिकित्सक से काउंसलिंग कराकर उन्हें नशे के दलदल से बाहर निकालें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से महिला सशक्तीकरण के लिए स्थानीय संस्थाओं के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की बात भी कही।
विज्ञापन

आईजी ने साइबर अपराध से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने और विशेषकर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा। कहा कि पूर्व में पुलिस द्वारा बुजुर्ग नागरिकों को पहुचाई जाने वाली मदद अभियान को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी हर तीन माह में एक जन संवाद कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करेंगे। ताकि क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को जानकर उनका निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानांतरण के लिए विकल्प दें पुलिसकर्मी
नैनीताल। अपराध समीक्षा बैठक में आईजी ने कहा कि मार्च में पुलिस कर्मचारियों की स्थानांतरण सूची जारी की जानी है। इससे पूर्व सभी कर्मियों को दुर्गम और सुगम क्षेत्रों में तैनाती के लिए तीन तीन विकल्प मांगे जा रहे हैं। सभी कर्मचारी अपने विकल्प दें, ताकि स्थानांतरण होने के बाद कोई कर्मी शिकायत न करे।

अशोक रावत और प्रकाश बिष्ट चुने गए पुलिसमैन ऑफ द मंथ
नैनीताल। हल्द्वानी मोबाइल एप और साइबर सेल में तैनात कांस्टेबल अशोक सिंह रावत और प्रकाश बिष्ट को पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया। आईजी ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों के मोबाइल खोने व चोरी होने की शिकायत पर लगभग 38 लाख की लागत के 304 मोबाइल बरामद किए गए थे। आईजी रौतेला ने दोनों कर्मियों को उनके काम के लिए उनका उत्साहवर्धन करते हुए दोनों कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed