फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now the phone is also closed, the concern of the householders has increased, the people who stayed in the shelter home heard their apathy

अब फोन भी बंद हुआ, घर वालों की चिंता बढ़ी, शेल्टर होम में रुके लोगों ने सुनाई आपबीती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Now the phone is also closed, the concern of the householders has increased, the people who stayed in the shelter home heard their apathy
शेलटर होम में ठहरे लोग। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज के शेल्टर होम में रोके गए यात्रियों के लिए अपने रिश्तेदारों, मित्रों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है। मोबाइल चार्जिंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने की लोगों के फोन बंद हो गए हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम तक शेल्टर हाउस में 76 लोग आ चुके थे। इनमें से ज्यादातर नौकरीपेशा और युवा शामिल हैं। ललित आगरी, ने बताया कि ने बताया कि उसे बागेश्वर जाना है। घरवालों को चिंता हो रही है। मोबाइल ऑफ होने की स्थिति में परिजनों को ज्यादा चिंता सताने लगती है। दीवान सिंह, कैलाश चंद्र, किशोर चंद्र और रोहित ने बताया कि मोबाइल चार्जिंग का एक ही प्वाइंट है। यहां चार्जिंग के लिए लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, सफाई के मामले में भी नगर निगम प्रशासन कुछ खास नहीं कर पा रहा है। स्टेडियम में भी टॉयलेट कम होने और लोग ज्यादा होने की वजह से गंदगी पसरी हुई है। गंदगी को लेकर शिकायत बरकरार है। हालांकि सभी का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है। इधर, बृहस्पतिवार दोपहर अफवाह उड़ा दी गई कि जो भी यात्री मेडिकल फिट हैं, वो अपने रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। हालांकि प्रशासन ने इसका खंडन कर दिया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि सभी शेल्टर होम में डस्टबिन भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव से दूर रखने को खेलकूद की व्यवस्था हो
एमबी इंटर कॉलेज के शेल्टर होम में रोके गए लोग कमरे के अंदर रहने से परेशान हैं। उनका कहना है कि दिमागी और शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है। लोगों ने तनाव को दूर करने के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, लूडो आदि खेलों को शुरू कराने की मांग उठाई है। कहा कि मनोरंजन के साधन होने से चिंता और तनाव से दूर रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed