फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now the memorial of the Animal Birth Control Building of the Municipal Corporation

नगर निगम को अब आई पशु जन्म नियंत्रण भवन की याद

Tue, 25 Jul 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Tue, 25 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Now the memorial of the Animal Birth Control Building of the Municipal Corporation
कुत्ता - फोटो : demo pic

आवारा कुत्तों के हमले से नैनीताल में हुए हादसे के बाद नगर निगम हल्द्वानी की भी नींद टूटी है। अब पशु जन्म नियंत्रण भवन की याद आई है। इसके लिए जनवरी में मिले 25 लाख रुपये दबाए रहने के बाद अब पशु चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन


हाइकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने मई 2014 में शासन को पशु जन्म नियंत्रण (एनिमल बर्थ कंट्रोल) के लिए 77.30 लाख की डीपीआर बनाकर भेजी थी। डीपीआर के तहत नगर निगम को टनकपुर रोड पर श्मशान घाट के पास निगम के गोदाम में खाली पड़ी जमीन पर 177 वर्गमीटर पर दो मंजिला भवन बनाना था।
विज्ञापन


इस योजना के तहत नगर निगम को जनवरी 2017 में शासन से 25 लाख रुपये भी मिल गए थे। तब से निगम के अधिकारी इस पैसे को दबाए बैठे थे।

नैनीताल की घटना के बाद अब अधिकारियों ने सोमवार को पशु चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि प्रस्तावित एनिमल बर्थ कंट्रोल को पशुपालन विभाग को देखना है इसलिए वह नक्शे में अपना सुझाव दें। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed