फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now the mangalsutra of the woman sitting in the bus was blown

अब बस में बैठी महिला का मंगलसूत्र उड़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now the mangalsutra of the woman sitting in the bus was blown
टॉप बाक्स
विज्ञापन

महिला का फोटो है
अब बस में बैठी महिला का मंगलसूत्र उड़ाया
कैच लाइन: 24 घंटे में तीसरी लूट
एक घंटे खड़ी रही केमू की बस, पुलिस के हाथ फिर खाली
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। पुलिस की नाक में दम किए चोर, लुटेरों और उचक्कों के हौसले बुलंद हैं। वे दिनदहाड़े वारदात कर हर रोज पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। अभी लूट की दो वारदातों का खुलासा नहीं हो पाया था कि 24 घंटे के अंदर तीसरी लूट हो गई। अब रोडवेज बस अड्डे के पास केमू की बस में सवार महिला के गले से उचक्कों ने मंगलसूत्र खींच लिया। पुलिस की छानबीन के बावजूद उचक्कों का पता नहीं चल सका।
ऊंचाकोट बेतालघाट निवासी 60 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी चतुर सिंह अपनी बहन को छोड़ने के लिए बुधवार को कमलुवागांजा आई थीं। वह बृहस्पतिवार दोपहर केमू बस से घर लौट रही थीं। रोडवेज बस अड्डे के पास बस मुड़ने के लिए धीमी हुई तो बस में सवार उचक्के उनके गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। मुन्नी देवी ने शोर मचाया तो नैनीताल रोड पहुंचने पर चालक ने बस खड़ी कर दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। महिला ने बताया कि मंगलसूत्र डेढ़ तोला सोने का था। एसएसआई मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके बावजूद कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

50 हजार की लूट के मामले में मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने रिटायर्ड सैन्य अधिकारी खीम सिंह बोरा से हुई 50 हजार रुपये की लूट मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि लुटेरे अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। सत्यलोक विहार कालोनी निवासी रिटायर्ड सैन्य अधिकारी खीम सिंह बोरा बुधवार को रामपुर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 50 हजार रुपये लेकर पैदल घर लौट रहे थे। सीएमटी कालोनी के बाला जी चौराहे पर स्कूटी सवार लुटेरे ने उनका बैग छीन लिया था। बैग में 50 हजार रुपये, चेक और अन्य महत्वपूर्ण कागज थे। पुलिस का दावा है कि घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट के पास महिला को लूटने वाला भी फरार
हल्द्वानी। मंगलवार की रात एसडीएम कोर्ट के पास स्कूटी सवार लुटेरे ने साधना का पर्स लूट लिया था। इस मामले में साधना के भाई अनिल कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था लेकिन लुटेरों का अब तक पता नहीं चल सका है। पर्स पकड़ने पर लुटेरे ने साधना को घसीट दिया था।
इनका कब होगा खुलासा
- एक सप्ताह पहले मंगल पड़ाव क्षेत्र में पांच दुकानों का ताला तोड़ दिया था लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका है।
-टीपीनगर क्षेत्र में पीआरडी जवान और एक निजी संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी के कमरे का ताला तोड़कर 25-25 हजार रुपये और जेवर भी चुराए गए।
-दो दिन पहले चोरों ने रामलीला ग्राउंड और राजपुरा से दो स्कूटी चुरा ली।
मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी से स्कूटी चोरी
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित पैथोलॉजी के सामने से चोरों ने स्कूटी चुरा ली। पुलिस स्कूटी बरामद करने का दावा कर रही है लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका है।
लैब में कार्यरत कर्मचारी आशुतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 31 अगस्त को अपनी स्कूटी पैथोलॉजी के सामने खड़ी की थी। स्कूटी उनके ससुर के नाम की थी। कोतवाली पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन चोरों अब भी गिरफ्त से दूर हैं।
बस अड्डे की सुरक्षा की मांग
हल्द्वानी। रोडवेज के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने पुलिस को पत्र भेजकर रोडवेज बस अड्डे में सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्र में कहा है कि कुछ दिनों से रोडवेज बस अड्डे में चोरी और छीनाझपटी की घटनाएं बढ़ गई हैं। टेपों और रिक्शा अनाधिकृत रूप से रोडवेज बस अड्डे में खड़े हो रहे हैं।
चार्ज में लगाया था मोबाइल, चोर ले उड़ा
हल्द्वानी। रोडवेज बस अड्डे पर सुबह छह बजे एक यात्री ने अपना मोबाइल चार्ज में लगाया और चार्ज लगाने के बाद वह बगल में बैठ गया। उचक्का मोबाइल लेकर भाग गया। उसने टाइम ऑफिस में बैठे एआरएम सुरेंद्र बिष्ट से शिकायत की है।

दुकान के गल्ले से उड़ाई दस हजार की रकम
नैनीताल। तल्लीताल के जूता व्यवसायी विक्की लांबा ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे वह दुकान के पास ही अपने गोदाम में गए थे। करीब पांच मिनट के बाद जब वह लौटे तो दुकान का गल्ला खुला था और उसमें रखे दस हजार रुपये से अधिक की नकदी गायब थी। उन्होंने आसपास के दुकानदारों को इसकी जानकारी दी तो मौके पर भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर जांच की जा रही है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed