{"_id":"5f42d06b8ebc3e718b5aae66","slug":"now-the-fish-delivery-will-be-door-to-door-on-the-lines-of-pizza-bhimtal-news-hld3943661162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिज्जा की तर्ज पर अब डोर टू डोर होगी मछली की डिलवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिज्जा की तर्ज पर अब डोर टू डोर होगी मछली की डिलवरी
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पिज्जा की तर्ज पर अब घर घर ताजी मछली पहुंचेगी। मछली की सप्लाई के लिए बाइक के साथ बर्फ के बॉक्स को खरीदने के लिए मत्स्य विभाग मत्स्य पालकों को विशेष अनुदान राशि देगा। इसके लिए जल्द डीएम के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन होगा।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य विभाग मत्स्य पालकों को बाइक के साथ बर्फ के बॉक्स खरीदने के लिए अनुदान राशि देगा। 75 हजार वाली बाइक और बर्फ का बॉक्स खरीदने के लिए सामान्य वर्ग के मत्स्य पालकों को 40 प्रतिशत और अनुसूचित जाति के मत्स्य पालकों को 60 प्रतिशत की अनुदान राशि दी जाएगी। ताकि वह होटल, रेस्टोरेंटों और घरों में तालाबों की ताजी मछली पहुंचा सके। इस योजना में मत्स्य पालकों को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही अन्य बेरोजगार लोगों को भी स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विचार किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालकों को बाइक के साथ बर्फ का बॉक्स खरीदने पर अनुदान राशि दी जाएगी। ताकि ताजी मछलियों की डिलीवरी की जा सके। जिले में यह योजना जल्द डीएम की सहमति के बाद लागू हो जाएगी। - विशाल दत्ता, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक