फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now the course will be completed on time, test time will

अब वक्त पर पूरा होगा कोर्स, समय से होगी परीक्षा

Fri, 22 Jul 2016 01:03 AM IST
haldwani
haldwani Updated Fri, 22 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
 स्कूलों में समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पहली बार एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मिलकर स्कूलों में वर्षभर पढ़ाए जाने वाले कोर्स को तय करने के साथ समय-समय पर होने वाली परीक्षाओं की कार्ययोजना तय करेंगे। बोर्ड की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर में अप्रैल से मार्च तक चलने वाले शैक्षिक सत्र के लिए कोर्स तय किया गया है। बोर्ड के इस कदम से पढ़ाई एवं परीक्षा निर्धारित समय पर पूरी कराई जा सकेगी। 
विज्ञापन


सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर एवं यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू जोशी के अनुसार यह कैलेंडर स्कूल एवं शिक्षकों को पूरी तरह से गाइड करेगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने कैलेंडर के जरिए पूरे वर्ष स्कूलों में होने वाले प्रोग्राम, प्रोजेक्ट एवं इवेंट के बारे में निश्चित कार्ययोजना तय करने के साथ स्कूलों में एक साथ समान कोर्स पढ़ाए जाने के साथ परीक्षाएं, असेसमेंट वर्क एवं एक्टिविटी कराए जाने के बारे में समयबद्ध योजना जारी की है।
विज्ञापन


स्कूलों में पूरे वर्ष मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिवसों के बारे में एक साथ जानकारी मिल जाने के कारण विद्यालय उनके लिए कार्यक्रम तय कर सकेंगे। सीबीएसई की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर विद्यालयों में होने वाले पाठ्यक्रम आधारित कार्यक्रमों को समय से पूरा करने का सख्त निर्देश है। इससे पहले बोर्ड से जुड़े स्कूल अपनी मर्जी से प्रोजेक्ट, प्रोग्राम, इवेंट के लिए अपनी सुविधानुसार कार्यक्रम तय करते थे, अब इसे समय से पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रमों में तय होगी छात्रों की सहभागिता
 स्कूल में बोर्ड की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार शिक्षकों के साथ बैठक करके प्रोग्राम तय किया जा रहा है। स्कूल में एक्टिविटी इंचार्ज, टाइमटेबल इंचार्ज एवं परीक्षा प्रभारी को तय कार्यक्रम के अनुसार छात्रों के साथ सहभागिता करके योजना बनाने को कहा गया है। बोर्ड के इस कदम से स्कूलों में प्रोग्राम तय करने में सुविधा होगी। - प्रवींद्र रौतेला, प्रधानाचार्य सिंथिया स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed