फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now mining will also be done through machines

अब मशीनों से भी होगा खनन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Now mining will also be done through machines
हल्द्वानी। इस सत्र में लॉकडाउन के कारण श्रमिकों की कमी और विरोध के चलते शासन ने पट्टे पर मशीनों से खनन करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण लागू किए गए लॉकडाउन में पहले जिले की नदियों में खनन बंद हुआ। इसके बाद सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए लॉकडाउन के बीच ही खनन शुरू करने का निर्णय लिया लेकिन श्रमिक घर वापसी करने लगे। खनन खुलने के बाद जमरानी क्षेत्र में ग्रामीणों ने पट्टे पर खनन का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि गौला, नंधौर, जमरानी आदि में मजदूर बिना मास्क और सैनिटाइजर के खनन करेंगे तो क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फैल सकता है।
नैनीताल जिले में वन विकास निगम जहां गौला, नंधौर, कोसी और दाबका नदी में खनन करता है। वहीं कुमाऊं मंडल विकास निगम जमरानी और बेतालघाट में पट्टे पर खनन करवाता है। खनन से वन निगम के साथ ही केएमवीएन भी सरकार को बड़ा राजस्व देता है। हालांकि अब मशीनों से खनन करवाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने आदेश जारी किए हैं जिसमें 100 हेक्टेयर तक के पट्टे पर 15 जून तक मशीनों से खनन कार्य किया जा सकता है। इससे पूर्व मशीनों से खनन करना प्रतिबंधित था। माना जाता था कि मशीनों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ ही अवैध खनन भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed