फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now fireworks start in space, you can also see this view tonight

Cosmic Colours: अब अंतरिक्ष में आतिशबाजी की शुरुआत, आज रात आप भी देख सकते हैं नजारा; इस महीने चांद भी चौंकाएगा

Mon, 04 Nov 2024 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा गिरीश रंजन तिवारी, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, नैनीताल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2024 04:04 AM IST
सार

इसका नजारा चार नवंबर की रात से देखा जा सकता है। सोमवार की रात टॉरिड्स उल्का बौछार अपने चरम पर उल्कापात के शानदार नजारे प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन
Now fireworks start in space, you can also see this view tonight
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दीपावली के बाद अब अंतरिक्ष में आतिशबाजी शुरू हो गई है। इसका नजारा चार नवंबर की रात से देखा जा सकता है। सोमवार की रात टॉरिड्स उल्का बौछार अपने चरम पर उल्कापात के शानदार नजारे प्रस्तुत करेगी। इसी माह 17 नवंबर को भी लियोनिड्स उल्कापात चरम पर रहेगा। नवंबर में अंतरिक्ष में तमाम आकर्षक घटनाएं होने जा रही हैं। 

विज्ञापन

17-18 को होगा लियोनिड्स उल्कापात...लियोनिड्स उल्कापात 17-18 नवंबर को अपने चरम पर पहुंचेगा और बेहतरीन नजारे दर्शाएगा।

15 को 8 फीसदी बड़ा, 14% ज्यादा चमकीला होगा चांद 
15 नवंबर को पूर्णिमा पर वर्ष का अंतिम सुपरमून नजर आएगा। पृथ्वी और चांद की अधिकतम दूरी लगभग चार लाख छह हजार किमी के मुकाबले इस रात चांद 45000 किमी निकट आकर लगभग 4 लाख 61 हजार किमी की दूरी पर नजर आएगा जो सामान्य से 8 प्रतिशत बड़ा और 14 प्रतिशत ज्यादा चमकीला होगा।
विज्ञापन


16 नवंबर को मर्करी नजर आएगा बेहद चमकीला
16 नवंबर को सूर्यास्त के तुरंत बाद मर्करी यानी बुध ग्रह पश्चिमी आकाश में क्षितिज के ऊपर अपने उच्चतम बिंदु पर पहुंचकर बहुत चमकीला और नजदीक नजर आएगा। इस शाम इसे अधिक समय तक देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 को यूरेनस निहारने का मौका  आयेगा 60 करोड़ किमी नजदीक
पृथ्वी और यूरेनस के बीच की अधिकतम दूरी 3 अरब 20 करोड़ किलोमीटर होती है जबकि 17 नवंबर को यह 60 करोड़ किमी निकट आकर 2 अरब 60 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर नजर आएगा। इस रात यह नीला, हरा ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब और सूर्य के प्रकाश से पूरी तरह से प्रकाशित होगा। इसे देखने का यह वर्ष का सर्वोत्तम समय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed