फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now colored mango will become the basis for strengthening the economy

अब रंगीन आम बनेगा आर्थिक मजबूत करने का आधार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now colored mango will become the basis for strengthening the economy
हल्द्वानी। बागबानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और जिंदगी में मिठास बढ़ाने में रंगीन आम की प्रजातियां मददगार बनेंगी। उद्यान विभाग जामुनी रंग के टॉमी एटकिंस, महाराष्ट्र के प्रसिद्ध अलफांसो समेत अन्य प्रजातियों के पौध स्थानीय स्तर पर तैयार कर रहा है। उद्यान विभाग के अधिकारियों के अनुसार ये रंगीन आम ज्यादा आकर्षित तो करते ही हैं साथ ही यह देर से पकने वाली प्रजाति भी है। इनकी मांग अच्छी रहती है और दाम भी बढ़िया मिलते हैं।
विज्ञापन

कालाढूंगी में उद्यान विभाग की नर्सरी में आम की कई तरह की प्रजातियों के पौध तैयार किए जा रहे हैं। इनको बागवानों को उपलब्ध भी कराया जा रहा है। अब उद्यान विभाग ने नर्सरी में रंगीन आम की प्रजातियों के पौधों को वृहद स्तर पर तैयार कर बागबानों को देने की योजना बनाई है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि नर्सरी में टॉमी एटकिंस, अलफांसो, अरुणिमा, सूर्या, पूसा श्रेष्ठ जैसी प्रजातियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के अलफांसों की खाड़ी देशों में काफी मांग रहती है। इसमें देर से तैयार होने वाली प्रजाति के भी हैं। टॉमी एटकिंस आम में मिठास की मात्रा कम होती है, इस कारण सेहत के प्रति संजीदा लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं।
विज्ञापन

अमरूद और कटहल के पौधे भी होंगे तैयार
हल्द्वानी। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार के अनुसार कालाढूंगी नर्सरी में उपलब्ध जगह का अधिकतम इस्तेमाल करने की योजना है। यहां पर रंगीन प्रजाति के आम के अलावा अमरूद की ललित प्रजाति (अंदर से लाल रंग का होता है) को भी बड़े पैमाने पर तैयार किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कटहल के पौधों की डिमांड बढ़ी है, इसके मद्देनजर कटहल के पौध भी तैयार किए जा रहे हैं ताकि किसानों की आय बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सरी में 26,000 पौध की जा रही तैयार
हल्द्वानी। कालाढूंगी नर्सरी में हरेले को लेकर भी तैयारी चल रही है। यहां पर आम के करीब सोलह हजार, लीची के दस हजार, अमरूद के पांच हजार समेत अन्य प्रजातियों के करीब 26 हजार पौधों को तैयार किया जा रहा है।

हल्द्वानी, कालाढुंगी नर्सरी में लगा टॉमी एटकिंस आम।              अमर उजाला

हल्द्वानी, कालाढुंगी नर्सरी में लगा टॉमी एटकिंस आम। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed