फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Notices issued to 75 encroachers occupying canal land.

Nainital News: नहरों पर कब्जा करने वाले 75 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी

Wed, 05 Aug 2026 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 05 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 75 encroachers occupying canal land.
प्रतीकात्मक। - फोटो : प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग ने नहरों पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अलग-अलग नहरों में 75 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करने के साथ ही उन्हें अतिक्रमण हटाने संबंधी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल ने सभी अधिशासी अभियंताओं को नहरों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक विभाग ने देवलचौड़ से महेंद्रा शोरूम तक नहर के उपर अतिक्रमण करने वाले 52 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल से देवलचौड़ तक नहर कवरिंग पर अतिक्रमण करने वाले 23 लोगों को भी नोटिस भेज हफ्तेभर में स्वयं कब्जे हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


नहरों को प्रदूषित करने वाले प्रतिष्ठान चिह्नित
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग ने शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई नहरों में झागयुक्त पानी आने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने नहरों के किनारे स्थित ऐसे सभी सर्विस सेंटरों, होटल और रेस्टोरेंट को चिह्नित कर लिया है जिनका गंदा पानी नहर में गिर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि देवलचौड़ स्थित हुंडई शोरूम से महेंद्रा शोरूम तक दो किमी की दूरी पर स्थित प्रतिष्ठानों से नहरों की ओर निकलने वाले पाइप बंद कराए जाएंगे। शनिवार तक इस कार्रवाई को पूरा करा लिया जाएगा। । ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभाग ने दो अलग अलग स्थानों से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहरों को प्रदूषित करने वाले प्रतिष्ठानों से निकलने वाले पाइपों को बंद कराया जाएगा। इसके अलावा विभाग नहरों से अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी कर रहा है। -दिनेश सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed