फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Notice to three PMGSY engineers for building roads without quality

Nainital News: गुणवत्ता विहीन सड़क बनाने पर पीएमजीएसवाई के तीन अभियंताओं को नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Notice to three PMGSY engineers for building roads without quality
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। भदयूनी-बलूटी मोटर मार्ग गुणवत्ता विहीन बनाने पर उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पीएमजीएसवाई ज्योलीकोट में तैनात अधिशासी अभियंता, एई और जेई को कारण बताओ नोटिस भेजा है। सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
भदयूनी-बलूटी मोटर मार्ग डामरीकरण के कुछ ही दिन बाद कई जगह से उखड़ गया था। वहां के लोगों ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने निरीक्षण कर जांच बैठा दी।
विज्ञापन

तकनीकी जांच दल ने 14 जुलाई को सड़क की जांच की तो इसमें गंभीर खामियां पाई गईं। इसके बाद सीडीओ ने शासन को रिपोर्ट भेजकर पीएमसीएसवाई के अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई करने और ठेकेदार को काली सूची में डालने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने इसका संज्ञान लिया और यूआरआरडीए को कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूआरआरडीए ने पीएमजीएसवाई ज्योलीकोट के अधिशासी अभियंता मनोज गुप्ता, सहायक अभियंता राजकमल और कनिष्ठ अभियंता मो. आबिद को नोटिस भेजा है। सात दिन में जवाब देने के लिए कहा है।


जांच दल को ये मिली थी खामी -
- पहाड़ कटान का कार्य मानक अनुरूप नहीं था।
- मार्ग का ग्रेडियेंट मानक के अनुसार नहीं था।
- स्क्रबर एवं काजवे में मानकों के अनुरूप कंक्रीट का कार्य नहीं किया था। फिल्टर मीडिया के स्थान पर मिट्टी का प्रयोग किया गया।
- पानी की निकासी के लिए नालियां सही नहीं बनीं। इससे काजवे, स्क्रबर, वायरक्रेट क्षतिग्रस्त हो गए।
- सुरक्षा दीवार में वीप हॉल में पीवीसी पाइप नहीं लगाए गए। इससे दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई।
- शुरुआत में ही सड़क का डामर उखड़ गया, कई जगह सतह बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed