{"_id":"5ff781638ebc3e2e22163728","slug":"notice-sent-to-16-teachers-and-personnel-for-not-submitting-library-books-haldwani-news-hld410289012","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइब्रेरी की किताबें जमा न करने पर 16 शिक्षकों और कर्मियों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइब्रेरी की किताबें जमा न करने पर 16 शिक्षकों और कर्मियों को भेजा नोटिस
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में लाइब्रेरी से किताबें लेने के कई साल बाद भी जमा न करने वाले 16 शिक्षक-कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें कई शिक्षक सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। अगर नोटिस के बाद भी किताबें या उसकी धनराशि जमा नहीं की तो कोषागार को उनकी पेंशन से वसूली के लिए पत्र भेजा जाएगा।
एमबीपीजी कॉलेज में वर्तमान में एक लाख 45 हजार किताबें हैं। पिछले 24 वर्षों के दौरान कॉलेज में तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों की ओर से किताबें जारी करवाई और जमा नहीं कीं। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष दान सिंह मेहरा ने लाइब्रेरी की किताबों का सत्यापन करवाया तो पता लगा कि शिक्षकों के पास 625 और कर्मचारियों के खाते में 1030 किताबें चढ़ी हैं और जमा नहीं हुई हैं। इसके बाद उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को पत्र भेजने शुरू किए तो अधिकांश शिक्षकों और कर्मचारियों ने किताबों की राशि जमा कर दी है। किताबों के मूल्य के रूप में पौने दो लाख की राशि जमा हो चुकी है। इधर, जिन शिक्षकों-कर्मचारियों ने इसके बाद भी किताबें जमा नहीं की हैं, उन्हें पुन: नोटिस भेजा गया है।
जब आने की अनुमति ही नहीं तो कैसे जमा करें किताबें
हल्द्वानी। कोरोना महामारी के चलते शासन ने अब तक महाविद्यालय पूरी तरह से नहीं खोले हैं। केवल स्नातक प्रथम में प्रयोगात्मक कक्षाओं के छात्रों को आने की अनुमति प्रदान की गई है। वहीं, बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में उत्तीर्ण हो चुके विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आने की अनुमति न होने के कारण वे लाइब्रेरी की किताबें भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। स्नातकोत्तर कक्षाओं में केवल विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को ही आने की छूट है इस वजह से स्नातकोत्तर सेमेस्टर के विद्यार्थी भी किताबें जमा करने नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
स्नातक प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के बाद छात्र जब द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने आते हैं, तब वे प्रथम वर्ष की किताबें लौटाते हैं और स्नातक द्वितीय वर्ष की किताबें जारी करवाते हैं। लेकिन इस बार कोविड महामारी के कारण अभी ऐसा नहीं हो पा रहा है। काफी समय से शिक्षकों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में किताबें नहीं लौटाई थीं, इसके लिए पहले पत्र भेजे गए। किताबें जमा नहीं करने पर 16 शिक्षकों-कर्मचारियों को नोटिस भेजा गया है। इसमें कुछ सेवानिवृत्त शिक्षक भी शामिल हैं।
- दान सिंह मेहरा, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, एमबीपीजी कॉलेज