{"_id":"582cbcc74f1c1bf23c8fe261","slug":"notes-with-the-same-id-can-not-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही आईडी से नहीं बदल सकेंगे नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही आईडी से नहीं बदल सकेंगे नोट
राजीव शुक्ला
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
दो हजार रुपये का नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट बदलने के फैसले के साथ ही लोगों ने इसका तोड़ भी निकाल लिया था। एक ही आईडी पर एक ही बैंक से बराबर नोट बदलने के प्लान पर बैंकों ने पानी फेर दिया है। अब सॉफ्टवेयर में आईडी का नंबर डालते ही पता चल जाएगा कि उक्त ग्राहक ने पिछली बार नोट कब बदलवाए थे।
विज्ञापन
दस नवंबर को बैंक खुलने के साथ ही नोट बदलने वालों की बैंक में लंबी कतार लग गई थी। काला धन रखने वाले कुछ लोगों ने नोट बदलने का तरीका भी निकाल लिया था। एक आईडी का प्रयोग स्वयं कर नोट बदला तो दूसरे दिन उसी आईडी पर किसी और से नोट बदलवाया।
विज्ञापन
बैंकों ने इस गड़बड़ी को रोकने के लिए नए सॉफ्टवेयर का प्रयोग शुरू कर दिया है। स्टेट बैंक आफ इंडिया और बैंक आफ बड़ौदा समेत कई बैंक ऐसे साफ्टवेयर का प्रयोग कर रहे हैं। एक ही आईडी पर अगर दोबारा नोट बदलने का प्रयास किया तो साफ्टवेयर बता देगा कि आईडी का प्रयोग कर नोट कब बदला गया है।
विज्ञापन
ऐसे लोग अब अलग-अलग बैंकों में आईडी का प्रयोग कर नोट धड़ल्ले से बदल रहे हैं। साफ्टवेयर इंटर कनेक्टेड न होने के कारण अन्य बैंकों में आईडी का प्रयोग आसानी से हो जा रहा है।
स्टेट बैंक आफ इंडिया के जिला समन्वयक महेंद्र कुमार तड़ागी ने बताया कि एक आईडी का विभिन्न बैंकों में प्रयोग को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने स्याही लगाने का निर्णय लिया है। स्याही लगने के बाद नोट बदलने के खेल में लगे लोगों पर लगाम लगेगी।