फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Note: There will be route diversion here today

ध्यान दें : आज यहां रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 20 Jul 2024 05:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Jul 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Note: There will be route diversion here today
हल्द्वानी। शहर में इन दिनों की जा रही पेड़ों की लॉपिंग के कारण यातायात परिवर्तन के अंतर्गत शनिवार को भी यातायात प्लान बदला हुआ रहेगा। घर से निकलते समय यातायात प्लान देख कर निकले तो परेशानी से बच जाएंगे।
विज्ञापन


प्रशासन की सूचना के अनुसार बरेली की ओर से आने वाले सभी वाहनों को तीनपानी से डायवर्ट किया जएगा। रामपुर से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन टीपी नगर से बरेली रोड होते हुए तीनपानी तिराहे से भेजे जएंगे। कालाढूंगी की ओर से आने वाले बड़े वाहन लालडांठ तिराहे से डायवर्ट कर पनचक्की तिराहे से भेजे जाएंगे। बरेली की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें तीनपानी बाईपास होते हुए गोला रोड होकर काठगोदाम की ओर जाएंगी। रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज की बसें टीपीनगर तिराहे से तिकोनिया तिराहा होकर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें रोडवेज के पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन होते हुए डिग्री कॉलेज और हाईडिल तिराहे से होकर गुजरेंगी। राेडवेज स्टेशन से बरेली की ओर और रामपुर रोड की ओर जाने वली रोडवेज की बसें केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौलापार से भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली की ओर से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को तीनपानी से डायवर्ट कर गौलापार से नरीमन तिराहे से काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। रामपुर रोड की ओर से आने वाले छोटे वाहन आईटीआई तिराहे से होते हुए भेजे जाएंगे। कालाढूंगी की ओर से आने वाले छोटे वाहन लालडांठ, मुखानी चौराहा, अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहे से होते हुए नैनीताल रोड होकर भेजे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed