फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Not even a single brick of any house in Damuwadhunga area will be moved: Gajraj

दमुवाढूंगा क्षेत्र के किसी मकान की एक ईंट तक नहीं हिलाई जाएगी : गजराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Not even a single brick of any house in Damuwadhunga area will be moved: Gajraj
मेयर गजराज सिंह बिष्ट।      संवाद
हल्द्वानी। मेयर गजराज सिंह बिष्ट का कहना है कि दमुवाढूंगा के मामले में कांग्रेस झूठ फैलाकर क्षेत्र के लोगों को बरगला रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी मकान की एक भी ईंट नहीं हिलाई जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में पत्रकारों से बातचीत में मेयर ने कहा कि दमुवाढूंगा में रह रहे लोगों को किसी तरह परेशान होने की जरूरत नहीं है। दमुवाढूंगा को बंदोबस्त में शामिल करना मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। उन्होंने कहा कि वहां रह रहे किसी भी व्यक्ति को नहीं उजाड़ा जाएगा। एसडीएम स्तर से बंदोबस्त का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दमुवाढूंगा के तीन वार्डों 35, 36 व 37 में वर्तमान में 125 करोड़ से अधिक लागत से सीवर, सड़क और पाइपलाइन बिछाने जैसे कार्य करा रही है। उन्होंने वहां रह रहे लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। कहा कि मेयर चुनाव में दमुवाढूंगा की जनता के भाजपा के साथ खड़े होने से कांग्रेस बौखलाई हुई है। अपना जनाधार खिसकता देख कांग्रेसी नेता लोगों को उजाड़ने संबंधी अफवाह फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed