{"_id":"61cf609516e3fd124b49cb0c","slug":"nore-traffic-from-haldwani-to-nainital-haldwani-news-hld449507134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल जाने को बसअड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, अतिरिक्त बसें भेजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल जाने को बसअड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, अतिरिक्त बसें भेजीं
विज्ञापन
थर्टी फर्स्ट के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में वाहनों का दबाव बड़ने के कारण काठगोदा में लगा जाम। सं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शुक्रवार को थर्टीफर्स्ट मनाने के लिए नैनीताल जाने वाले यात्रियों की बसअड्डे पर भीड़ उमड़ पड़ी। बस में सीट पाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में यात्रियों की संख्या को अधिक देखते हुए रोडवेज को छह अतिरिक्त बस भेजनी पड़ी।
लोगों में नैनीताल में थर्टीफर्स्ट मनाने का बहुत क्रेज रहता है। शुक्रवार को मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बसों से यहां बसअड्डे पहुंचे थे। लेकिन दोपहर के समय नैनीताल के लिए केवल एक ही बस होने के कारण उसमें सीट पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करने के बाद भी जगह नहीं मिल सकी। इसके बाद रोडवेज के अधिकारियों को दो बसें नैनीताल के लिए और लगानी पड़ी।
इसके बाद भी नैनीताल जाने वाले यात्रियों की भीड़ बसअड्डे पर लगी दिखाई दी। स्थिति यह थी कि नैनीताल के लिए जो भी बस पहुंचती थी उसमें उसमें सीट पाने के लिए यात्री दौड़ने लगते थे।
विज्ञापन
हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर नैनीताल के लिए छह अतिरिक्त बसें भेजीं गईं। जबकि दूसरे रूटों की बसों में यात्रियों की संख्या सामान्य रही। उन्होंने बताया कि नैनीताल के लिए अवश्य यात्रियों की संख्या अधिक थी मगर वहां से हल्द्वानी लौटने वाली बसों के लिए यात्रियों की संख्या काफी कम रही।