Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nomination process for the new executive of the State Teachers' Union is complete, voting will be held today

Nainital News: राजकीय शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, आज होगा मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nomination process for the new executive of the State Teachers' Union is complete, voting will be held today
हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष समेत सात पदों के लिए पीलीकोठी स्थित बैंक्वेट हॉल में शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। जिला संगठन मंत्री पुरुष और महिला निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन

पीलीकोठी में संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी के लिए नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। कार्यकारिणी के लिए 9 पदों में से सात पदों पर चुनाव होगा। जिला संगठन मंत्री पुरुष के पद पर जीआईसी पहाड़पानी के राजेंद्र सिंह परवाल और जिला संगठन मंत्री महिला पद पर जीआईसी ऊंचाकोट की मृणाल नेगी निर्विरोध चुनी गई हैं। इस दौरान सभा में मुख्य अतिथि मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माण करते हैं। गुरु से मिला ज्ञान आजीवन काम आता है। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने कहा कि नई कार्यकारिणी शिक्षा और छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करेगी। शिक्षक विद्यालयों में शिक्षण कार्य समेत अन्य जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं। इस मौके पर रविंद्र राणा, गोकुल मर्तोलिया, सोहन माझिला, ललित मोहन पांडे, नवेंदु मठपाल, सुमन जोशी , डीएन भट्ट, कन्नू जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चुनाव मैदान में इनके बीच होगी टक्कर
पद नाम प्रत्याशी
अध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी व नमिता पाठक
उपाध्यक्ष पुरुष मदन गिरी गोस्वामी व त्रिलोक चंद्र बृजवासी
उपाध्यक्ष महिला कविता कपकोटी व हेमलता लोहनी
मंत्री पंकज कुमार बधानी व मनीष चंद्र त्रिपाठी
संयुक्त मंत्री पुरुष गिरीश चंद्र कांडपाल, नंदा बल्लभ, वेद प्रकाश
संयुक्त मंत्री महिला कुसुम पांडे व नीमा आर्या
आय व्यय निरीक्षक मनीष कुमार मिश्र, सुदीप यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed