{"_id":"587fbbd34f1c1bf069efe6d9","slug":"nomination-papers-tomorrow-prepared","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से नामांकन पत्र दाखिल होंगे, तैयारी पूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से नामांकन पत्र दाखिल होंगे, तैयारी पूरी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा निर्वाचन-2017 के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू हो जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हल्द्वानी विधानसभा सीट के नामांकन पत्र सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में दाखिल होंगे जबकि भीमताल विधानसभा सीट के प्रत्याशी धारी तहसील में एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके अलावा जिले की अन्य चार सीटों के लिए रामनगर, नैनीताल, कालाढूंगी और लालकुआं तहसील में नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था की गई है।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी जसवंत सिंह राठौर ने बताया कि शुक्रवार से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सभी विधानसभा सीटों के आरओ द्वारा 20 जनवरी को पहले अपने-अपने विधानसभा के निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी करेंगे। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र 27 जनवरी तक दाखिल होंगे। रिटर्निंग आफिसरों को निर्देशित किया गया है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता का पालन कड़ाई से कराया जाए। जो भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उसे नोटिस देने की कार्यवाही की जाए। नामांकन कक्षों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से बेरीकेडिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
प्रत्याशी के साथ चार लोगों को ही प्रवेश
हल्द्वानी। विधानसभा हल्द्वानी के आरओ और सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा ने बताया कि नामांकन स्थल से 100 मीटर की परिधि से पहले ही प्रत्याशियों के जुलूस रोक दिए जाएंगे। बताया कि नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ केवल चार लोगों को जाने की अनुमति होगी। बाकी भीड़ नामांकन स्थल से पहले ही रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
10 हजार जमा करनी होगी नामांकन फीस
हल्द्वानी। एसडीएम एपी बाजपेयी ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 20 जनवरी से ही होगी। सामान्य जाति के प्रत्याशी को 10 हजार और अनुसूचित जाति के प्रत्याशी को पांच हजार नामांकन शुल्क जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराया जाएगा।