फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nomination of those having illegal possession of government property should be cancelled: Anand

सरकारी संपत्ति या अवैध कब्जा वालों का नामांकन निरस्त होना चाहिए : आनंद

Tue, 12 Aug 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 12 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Nomination of those having illegal possession of government property should be cancelled: Anand
हल्द्वानी। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दीपा दरम्वाल के नामांकन के बाद सोमवार शाम उनके पति और निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल ने दावा किया कि उनके पास जीत के लिए पर्याप्त संख्या बल है। 14 अगस्त को दीपा जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगी। उन्होंने पत्नी को जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित एक होटल में आनंद सिंह दरम्वाल ने पत्रकार वार्ता की। चुनाव आयोग में विपक्षी दावेदार के नामांकन पर आपत्ति दर्ज करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिला पंचायत ने पहले ही शपथ पत्र में यह दिया है कि कहीं भी सरकारी संपत्ति या उस पर किसी का अवैध कब्जा हो तो उसका पर्चा निरस्त माना जाएगा। हमें पता चला कि विपक्षी दावेदार की कई जगह अवैध संपत्ति और स्कूल बन रहे हैं। हमने इस संबंध में निर्वाचन विभाग को पत्र दिया है कि इनके नामांकन पत्र को निरस्त किया जाए, अन्यथा वह कोर्ट जाएंगे। वहीं भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली ने बताया कि मंगलवार को नाम वापसी का दिन है। जिन सीटों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं, उनसे बातचीत हो रही है मंगलवार को सभी लोग नाम वापस ले लेंगे। यहां ध्रुव रौतेला, पान सिंह मेवाड़ी, चतुर सिंह बोरा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed