फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No Vehicle Day: Chief Justice and other judges walk to High Court

Nainital: ईंधन बचाने की पहल के तहत नो व्हीकल डे, मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य न्यायमूर्तिगण पैदल पहुंचे हाईकोर्ट

Sat, 16 May 2026 10:39 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 16 May 2026 10:39 AM IST
सार

वैश्विक ईंधन संकट और उसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया।  मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य न्यायमूर्तिगण  कोर्ट पैदल पहुंचे। 

विज्ञापन
No Vehicle Day: Chief Justice and other judges walk to High Court
उत्तराखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को नो व्हीकल डे मनाया गया। मुख्य न्यायाधीश सहित समस्त न्यायधीश, न्यायिक अधिकारी, महाधिवक्ता, अधिवक्ता, अधिकारी, कर्मचारी पैदल कोर्ट पहुंचे। कोर्ट जाते मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

नैनीताल में ईंधन के वैश्विक संकट व इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार 15 मई को ''नो व्हीकल डे'' मनाया और मुख्य न्यायाधीश सहित समस्त न्यायधीश, न्यायिक अधिकारी, महाधिवक्ता, अधिवक्ता, अधिकारी, कर्मचारी पैदल कोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक महरा, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह करीब आधा किमी दूर पंत सदन से कोर्ट पहुंचे। जबकि राज्य के महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर करीब एक किमी दूर ओक पार्क स्थित सरकारी आवास से कोर्ट पहुंचे। इसके अलावा रजिस्ट्रार जनरल योगेश गुप्ता व अन्य रजिस्ट्रार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मनी त्रिपाठी सभी न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, समस्त अधिवक्ता पैदल कोर्ट पहुंचे। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्र हित में हम सबको इस मुहिम में अपना योगदान करना चाहिए। क्योंकि हम सब देश के नागरिक हैं। यह हम सबकी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर विगत दिवस दिशा निर्देश जारी किए थे। इन दिशा निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को बाहर से आने वाले अधिवक्ताओं को आज वर्चुअल माध्यम से पैरवी की छूट दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed