{"_id":"623e109150aa7010e013c77e","slug":"no-fund-for-school-bag-haldwani-news-hld457416686","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के खाते में नहीं आए अभी जूते और बैग के पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के खाते में नहीं आए अभी जूते और बैग के पैसे
विज्ञापन
No Fund For School Bag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिले के कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के खाते में सरकार की ओर से जूते और बैग खरीदने के लिए पैसे दिए जाने हैं। सरकार ने इसके लिए दो करोड़ 27 लाख 22 हजार रुपये जारी किए हैं, लेकिन अब तक ट्रेजरी से यह राशि स्कूल के खाते में नहीं आ सकी है। इस कारण बच्चों के खातों में यह राशि नहीं पहुंच पाई है।
अप्रैल से नया सत्र शुरू हो रहा है। विद्यार्थी बैग और जूते का इंतजार कर रहे हैं। खाते में पैसा नहीं आने से वह इन्हें नहीं खरीद पा रहे हैं। जिले के विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के खातों में बैग और जूते का पैसा डीबीटी किया जाएगा। वित्तीय वर्ष प्रारंभ होने से पहले यह राशि पंजीकृत सभी छात्र-छात्राओं के खाते में ट्रांसफर की जानी है। जिनके खाते नहीं हैं, उनके अभिभावकों के खातें में यह राशि भेजी जाएगी। ऐसे में धनराशि डीबीटी किए जाने को लेकर हो रही देरी विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है। शिक्षा विभाग अब तक ट्रेजरी से यह राशि अपने खाते में नहीं ले पाया है।
प्राइमरी स्तर के 32648 छात्र-छात्राओं के लिए शासन स्तर से एक करोड़ तीन लाख 82 हजार और जूनियर स्तर के बच्चों के लिए एक करोड़ 23 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि निर्गत की गई है। प्राइमरी के बच्चों को जूते के लिए 153 और बैग के लिए 165 रुपये दिए जाते हैं। वहीं जूनियर स्तर पर जूते के लिए 167 और बैग के लिए 272 रुपये निर्धारित किए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने बताया कि बच्चों के जूते और बैग के लिए सरकार की ओर से 2 करोड़ 27 लाख 22 हजार की राशि दी गई है। ट्रेजरी में यह पैसा पहुंच चुका है। इसे स्कूलों के खाते में डालने की प्रक्रिया की जा रही है। शीघ्र ही बच्चों के खाते में धनराशि जारी कर दी जाएगी। जिन बच्चों के खाते नहीं हैं उनके अभिभावकों के खाते में यह राशि जारी की जाएगी।